Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Isaiah 12 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

स्तुति के गीत

1उस दिन तुम कहोगे:“याहवेह, मैं आपका आभार मानूंगा.यद्यपि आप मुझसे क्रोधित थे,अब आपका गुस्सा शांत हो गयाऔर आपने मुझे शांति दी है.

2परमेश्वर मेरे उद्धारकर्ता हैं;मैं भरोसा रखूंगा और न डरूंगा.क्योंकि याह, हां याहवेह ही, मेरा बल और मेरा गीत हैं;वे मेरे उद्धारकर्ता हो गए हैं.”

3तुम उद्धार के स्रोतों सेआनंदपूर्वक जल भरोगे.

4उस दिन तुम कहोगे:“याहवेह की प्रशंसा करो, उनके नाम की दोहाई दो;जनताओं में उनके कामों का प्रचार करो,उन्हें यह याद दिलाओ कि प्रभु का नाम गौरवान्वित है.

5गीतों से याहवेह की स्तुति करो, क्योंकि उन्होंने प्रतापमय काम किए हैं;और सारी पृथ्वी पर यह प्रकट हो जाए.

6ज़ियोन के लोगों, ऊंचे स्वर से जय जयकार करो,क्योंकि इस्राएल के पवित्र परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं.”

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]