प्रशंसा का एक भजन 1यहोवा की स्तुति करो!परमेश्वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो;उसकी सामर्थ्य से भरे हुए आकाशमण्डल मेंउसकी स्तुति करो! 2उसके पराक्रम के कामों के कारणउसकी स्तुति करो*;उसकी अत्यन्त बड़ाई के अनुसार उसकी स्तुति करो! 3नरसिंगा फूँकते हुए उसकी स्तुति करो;सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो! 4डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो;तारवाले बाजे और बाँसुरी बजाते हुएउसकी स्तुति करो! 5ऊँचे शब्दवाली झाँझ बजाते हुएउसकी स्तुति करो;आनन्द के महाशब्दवाली झाँझ बजाते हुएउसकी स्तुति करो! 6जितने प्राणी हैंसब के सब यहोवा की स्तुति करें*!यहोवा की स्तुति करो!