Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 23 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

दाऊद का भजन।

अच्छा चरवाहा

1यहोवा मेरा चरवाहा है,मुझे कोई घटी नहीं होगी।

2वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;वह मुझे सुखदाई जल के सोतों के पास ले चलता है।

3वह मेरे जी में जी ले आता है।धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।

4चाहे मैं मृत्यु की अंधकार से भरी तराई में होकर चलूँ,फिर भी हानि से न डरूँगा,क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शांति मिलती है।

5तू मेरे शत्रुओं की उपस्थिति में मेरे लिए मेज़ लगाता है;तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है,मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

6निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भरमेरे साथ-साथ बनी रहेंगी;और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूँगा।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]