Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 128 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

यात्रा का गीत।

परमेश्‍वर का भय मानने की आशिष

1क्या ही धन्य हैवह जो यहोवा का भय मानता है,और उसके मार्गों पर चलता है!

2तू अपने हाथों के परिश्रम का फल खाएगा;तू प्रसन्‍न रहेगा और तेरा भला होगा।

3तेरे घर के भीतर तेरी पत्‍नी फलवंत दाखलता के समान,और तेरे बच्‍चे तेरी मेज़ के चारों ओरजैतून के पौधों के समान होंगे।

4देख, जो पुरुष यहोवा का भय मानता है,वह ऐसी ही आशिष पाएगा।

5यहोवा तुझे सिय्योन से आशिष दे,और तू अपने जीवन भर यरूशलेम की सुख-समृद्धि देखता रहे।

6तू अपने नाती-पोतों को भी देखे!इस्राएल को शांति मिले!

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]