Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 6 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों के संगत के साथ. शेमिनिथ. पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र.

1याहवेह, अपने क्रोध में मुझे न डांटें,झुंझलाहट में मेरी ताड़ना न करें.

2कृपा करें, याहवेह, मैं शिथिल हो चुका हूं;मुझमें शक्ति का संचार करें, मेरी हड्डियों को भी पीड़ा ने जकड़ लिया है.

3मेरे प्राण घोर पीड़ा में हैं.याहवेह, आप कब तक ठहरे रहेंगे?

4याहवेह, आकर मुझे बचा लीजिए;अपने करुणा-प्रेम के निमित्त मुझे बचा लीजिए.

5क्योंकि मृत अवस्था में आपका स्मरण करना संभव नहीं.अधोलोक में कौन आपका स्तवन कर सकता है?

6कराहते-कराहते मैं थक चुका हूं,प्रति रात्रि मेरे आंसुओं से मेरा बिछौना भीग जाता है,मेरे आंसू मेरा तकिया भिगोते रहते हैं.

7शोक से मेरी आंखें निस्तेज हो गई हैं;मेरे शत्रुओं के कारण मेरी आंखें क्षीण हो चुकी हैं.

8दुष्टो, दूर रहो मुझसे,याहवेह ने मेरे रोने का शब्द सुन लिया है.

9याहवेह ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है;याहवेह मेरी प्रार्थना स्वीकार कर लेंगे.

10मेरे समस्त शत्रु लज्जित किए जाएंगे, वे पूर्णतः निराश हो जाएंगे;वे पीठ दिखाएंगे और तत्काल ही लज्जित किए जाएंगे!

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]