Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 11 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना

1मैंने याहवेह में आश्रय लिया है,फिर तुम मुझसे यह क्यों कह रहे हो:“पंछी के समान अपने पर्वत को उड़ जा.

2सावधान! दुष्ट ने अपना धनुष साध लिया है;और उसने धनुष पर बाण भी चढ़ा लिया है,कि अंधकार मेंसीधे लोगों की हत्या कर दे.

3यदि आधार ही नष्ट हो जाए,तो धर्मी के पास कौन सा विकल्प शेष रह जाता है?”

4याहवेह अपने पवित्र मंदिर में हैं;उनका सिंहासन स्वर्ग में बसा है.उनकी दृष्टि सर्वत्र मनुष्यों को देखती है;उनकी सूक्ष्मदृष्टि हर एक को परखती रहती है.

5याहवेह की दृष्टि धर्मी एवं दुष्ट दोनों को परखती है,याहवेह के आत्मा हिंसाप्रिय पुरुषों से घृणा करते हैं.

6दुष्टों पर वह फन्दों की वृष्टि करेंगे,उनके प्याले में उनका अंश होगा अग्नि;गंधक तथा प्रचंड हवा.

7याहवेह युक्त हैं,धर्मी ही उन्हें प्रिय हैं;धर्मी जन उनका मुंह देखने पाएंगे.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]