Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 4 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिए। तारवाले वाद्य-यंत्रों के साथ दाऊद का भजन।

संध्याकालीन प्रार्थना

1हे मेरे धर्ममय परमेश्‍वर,जब मैं पुकारूँ तब तू मुझे उत्तर दे।जब मैं संकट में था तब तूने मुझे छुड़ाया।मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन।

2हे मनुष्य के पुत्रो,कब तक मेरी महिमा का निरादर होता रहेगा?तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगेऔर असत्य की खोज में रहोगे? सेला।

3यह जान लो कि यहोवा ने भक्‍त कोअपने लिए अलग कर रखा है;जब मैं यहोवा को पुकारूँगा तब वह सुन लेगा।

4क्रोध तो करो, पर पाप मत करो।अपने बिछौनों पर मन ही मनसोचो और चुपचाप रहो। सेला।

5धार्मिकता के बलिदान चढा़ओ,और यहोवा पर भरोसा रखो।

6बहुत से हैं जो कहते हैं,“कौन हमें भलाई दिखाएगा?”हे यहोवा, तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका!

7तूने मेरे मन में उससे कहीं अधिक आनंद भर दिया है,जो उन्हें अन्‍न‍ और दाखमधु की बहुतायत से होता था।

8मैं शांति से लेट जाऊँगा और सो जाऊँगा;क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]