Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 3 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम से भाग रहा था।

संकट के समय में भरोसा

1हे यहोवा, मेरे शत्रु कितने बढ़ गए हैं!बहुत से हैं जो मेरे विरुद्ध उठ रहे हैं।

2बहुत से हैं जो मेरे प्राण के विषय में कहते हैंकि परमेश्‍वर की ओर से उसका छुटकारा नहीं। सेला।

3परंतु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है,तू मेरी महिमा है, और मेरे सिर को ऊँचा उठानेवाला है।

4मैंने ऊँची आवाज़ से यहोवा को पुकारा,और उसने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया। सेला।

5मैं लेटकर सो गया।मैं फिर जाग उठा,क्योंकि यहोवा मुझे संभालता है।

6मैं उन हज़ारों मनुष्यों से नहीं डरता,जो मेरे विरुद्ध घेरा डाले हुए हैं।

7उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्‍वर मुझे बचा!क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है,और दुष्‍टों के दाँत तोड़ डाले हैं।

8उद्धार यहोवा ही से होता है;हे यहोवा तेरी आशिष तेरी प्रजा पर हो। सेला।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]