Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 15 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

दाऊद का भजन।

धर्मी जन की विशेषताएँ

1हे यहोवा, तेरे तंबू में कौन रहेगा?तेरे पवित्र पर्वत पर कौन वास करेगा?

2वह जो खराई से चलता और धार्मिकता के कार्य करता,और हृदय से सच बोलता है।

3वह अपनी जीभ से निंदा नहीं करताऔर न अपने पड़ोसी की बुराई करता है,और न ही अपने मित्र को बदनाम करता है।

4उसकी दृष्‍टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ जाना जाता है,परंतु वह यहोवा का भय माननेवालों का आदर करता है,और शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;

5वह अपना रुपया ब्याज पर नहीं देताऔर न निर्दोष को हानि पहुँचाने के लिए घूस लेता है।जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी नहीं डगमगाएगा।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]