Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 124 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।

परमेश्‍वर हमारी ओर

1इस्राएल यह कहे कियदि यहोवा हमारी ओर न होता,

2हाँ, यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता,जब शत्रुओं ने हम पर चढ़ाई की,

3तो वे हमें उसी समय जीवित निगल जाते,जब उनका क्रोध हम पर भड़का था।

4तब जल हमें डुबा देता,और जल-धारा हमें बहा ले जाती;

5हाँ, हम उसी समय उमड़तीजल-धाराओं में बह जाते।

6यहोवा धन्य है,जिसने हमें शत्रुओं का शिकार होने नहीं दिया।

7पक्षी के समान हमारा प्राण बहेलिए के जाल से छूट गया;उसका जाल फट गया,और हम बच निकले।

8हमारी सहायता यहोवा के नाम में है,जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]