Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 123 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

यात्रा का गीत।

परमेश्‍वर की दया के लिए प्रार्थना

1हे स्वर्ग में विराजमान,मैं अपनी आँखें तेरी ओर उठाता हूँ!

2देख, जैसे दासों की आँखें अपने स्वामी के हाथ की ओर,और दासियों की आँखें अपनी स्वामिनी केहाथ की ओर लगी रहती हैं,वैसे ही हमारी आँखें हमारे परमेश्‍वर यहोवा की ओरउस समय तक लगी रहेंगी,जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।

3हम पर अनुग्रह कर,हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर,क्योंकि हमने बहुत अपमान सह लिया है।

4हमारा मन अभिमानी लोगों के ठट्ठों से,और अहंकारियों के अपमान से भर चुका है।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]