Side by side with the Father's Heart Bible™ यात्रा का गीत : दाऊद का भजन।
यरूशलेम की शांति के लिए प्रार्थना
1जब लोगों ने मुझसे कहा,“आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,”तब मैं आनंदित हुआ।
2हे यरूशलेम, हम तेरे फाटकों के भीतरखड़े हुए हैं।
3यरूशलेम ऐसे नगर के समान बना है,जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं;
4जहाँ गोत्र-गोत्र के लोग,अर्थात् याह के गोत्रों के लोग,इस्राएल की साक्षी बनने औरयहोवा के नाम का धन्यवाद करने जाते हैं।
5वहाँ न्याय के सिंहासन स्थापित हैंजो दाऊद के घराने के हैं।
6यरूशलेम की शांति के लिए प्रार्थना करो :“तुझसे प्रीति रखनेवाले कुशल से रहें।
7तेरी शहरपनाह के भीतर शांति,और तेरे महलों में सुख-समृद्धि बनी रहे।”
8मैं अपने भाइयों और मित्रों के कारण कहूँगा,“तुझमें शांति बनी रहे!”
9अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के कारण,मैं तेरी भलाई चाहूँगा।