Side by side with the Father's Heart Bible™ दाऊद की यात्रा का गीत
परमेश्वर अपने लोगों का रक्षक
1इस्राएल यह कहे,कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होताजब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते*,जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
4हम उसी समय जल में डूब जातेऔर धारा में बह जाते;
5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
6धन्य है यहोवा,जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!
7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया*;जाल फट गया और हम बच निकले!
8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।