Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Psalms 124 IRVHin

Side by side with the Father's Heart Bible™

दाऊद की यात्रा का गीत

परमेश्वर अपने लोगों का रक्षक

1इस्राएल यह कहे,कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होताजब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते,जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4हम उसी समय जल में डूब जातेऔर धारा में बह जाते;

5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।

6धन्य है यहोवा,जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!

7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया;जाल फट गया और हम बच निकले!

8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है,हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]