Side by side with the Father's Heart Bible™ यात्रा का गीत
सिय्योन के शत्रुओं पर विजय का गीत
1इस्राएल अब यह कहे,“मेरे बचपन से लोग मुझे बार-बार क्लेश देते आए हैं,
2मेरे बचपन से वे मुझ को बार-बार क्लेश देते तो आए हैं,परन्तु मुझ पर प्रबल नहीं हुए।
3हलवाहों ने मेरी पीठ के ऊपर हल चलाया*,और लम्बी-लम्बी रेखाएं की।”
4यहोवा धर्मी है;उसने दुष्टों के फंदों को काट डाला है;
5जितने सिय्योन से बैर रखते हैं,वे सब लज्जित हो, और पराजित होकर पीछे हट जाए!
6वे छत पर की घास के समान हों,जो बढ़ने से पहले सूख जाती है;
7जिससे कोई लवनेवाला अपनी मुट्ठी नहीं भरता*,न पूलियों का कोई बाँधनेवाला अपनी अँकवार भर पाता है,
8और न आने-जाने वाले यह कहते हैं,“यहोवा की आशीष तुम पर होवे!हम तुम को यहोवा के नाम से आशीर्वाद देते हैं!”