Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 8 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिये. गित्तीथ पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र.

1याहवेह, हमारे प्रभु,समस्त पृथ्वी पर कितना तेजमय है आपका नाम!स्वर्ग पर आपनेअपने वैभव को प्रदर्शित किया है.

2आपने अपने शत्रुओं के कारण बालकों एवं शिशुओंके मुख से अपना बल बसा लिया,कि आपके विरोधियों तथा शत्रु का अंत हो जाए.

3जब मैं आपकी उंगलियों,द्वारा रचा आकाश,चंद्रमा और नक्षत्रों को,जिन्हें आपने यथास्थान पर स्थापित किया, देखता हूं,

4तब मैं विचार करता हूं: मनुष्य है ही क्या, कि आप उसकी ओर ध्यान दें?क्या विशेषता है मानव में कि आप उसके विषय में विचार भी करें?

5आपने मनुष्य को सम्मान और वैभव का मुकुट पहनाया,क्योंकि आपने उसे स्वर्गदूतों से थोड़ा ही कम बनाया है.

6आपने उसे अपनी सृष्टि का प्रशासक बनाया;आपने सभी कुछ उसके अधिकार में दे दिया:

7भेड़-बकरी, गाय-बैल,तथा वन्य पशु,

8आकाश के पक्षी,एवं समुद्र की मछलियां,तथा समुद्री धाराओं में चलते फिरते सभी जलचर भी.

9याहवेह, हमारे प्रभु,समस्त पृथ्वी पर कितना तेजमय है आपका नाम!

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]