Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 20 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

1संकट के समय याहवेह आपकी प्रार्थना का उत्तर दें;याकोब के परमेश्वर में आपकी सुरक्षा हो.

2वह अपने पवित्र आवास में से आपके लिए सहायता प्रदान करें,ज़ियोन से आपकी सहायता का प्रबंध हो.

3परमेश्वर आपकी समस्त बलियों का स्मरण रखें,आपकी अग्निबलि उन्हें स्वीकार्य हो.

4वह आपके हृदय का मनोरथ पूर्ण करें,आपकी समस्त योजनाएं सफल हों!

5आपके उद्धार होने पर हम हर्षोल्लास में जय जयकार करेंगे,तथा अपने परमेश्वर के नाम में ध्वजा ऊंची करेंगे.हमारी कामना है कि याहवेह आपकी सारी प्रार्थनाएं सुनकर उन्हें पूर्ण करें.

6अब मुझे यह आश्वासन प्राप्‍त हो गया है:कि याहवेह अपने अभिषिक्त को सुरक्षा प्रदान करते हैं.वह अपने पवित्र स्वर्ग से अपनी भुजाके सुरक्षा देनेवाले सामर्थ्य के द्वारा उन्हें प्रत्युत्तर देते हैं.

7कुछ को रथों का, तो कुछ को अपने घोड़ों पर भरोसा हैं,किंतु हमें भरोसा है याहवेह, हमारे परमेश्वर के नाम पर.

8वे लड़खड़ाते हैं और उनका पतन हो जाता है,किंतु हमारा जय होता है और हम स्थिर रहते हैं.

9याहवेह, महाराजा को विजय प्रदान करें!हम जब भी पुकारें, हमें प्रत्युत्तर दें!

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]