Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Psalms 20 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।

युद्ध में विजय के लिए प्रार्थना

1संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले!याकूब के परमेश्‍वर का नाम तेरी रक्षा करे!

2वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे,और सिय्योन से तुझे सहारा दे।

3वह तेरी सब अन्‍न‍बलियों को स्मरण करे,और तेरी होमबलि को ग्रहण करे। सेला।

4वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे,और तेरी सब योजनाओं को सफल करे।

5तेरी विजय के कारण हम ऊँचे स्वर सेहर्षित होकर गाएँगे,और अपने परमेश्‍वर के नाम का झंडा फहराएँगे।यहोवा तेरी सब विनतियाँ पूरी करे!

6अब मैं जान गया हूँ कि यहोवा अपने अभिषिक्‍त का उद्धार करता है।वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम के द्वाराअपने पवित्र स्वर्ग से उसे उत्तर देगा।

7किसी को रथों पर,तो किसी को घोड़ों पर भरोसा है,परंतु हमारा भरोसा तो अपने परमेश्‍वर यहोवा के नाम पर ही है।

8वे झुके और गिर पड़े;परंतु हम उठे और सीधे खड़े हो गए हैं।

9हे यहोवा, राजा को बचा ले!जब हम पुकारें, तो वह हमें उत्तर दे।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]