Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 13 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

1कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए?कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?

2कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं?कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा?कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?

3याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए.मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,

4तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, “हमने उसे नाश कर दिया,”ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.

5जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है;तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.

6मैं याहवेह का भजन गाऊंगा,क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]