Side by side with the Father's Heart Bible™ संगीत निर्देशक के लिए। दाऊद का भजन।
छुटकारे के लिए प्रार्थना
1हे यहोवा, कब तक?क्या तू सदा तक मुझे भूला रहेगा?तू कब तक अपना मुँह मुझसे छिपाए रहेगा?
2कब तक मैं अपने मन में व्याकुल रहूँ?मैं कब तक अपने हृदय में शोकित रहूँ?कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल होता रहेगा?
3हे मेरे परमेश्वर यहोवा,मुझ पर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे;मेरी आँखों में ज्योति चमका,कहीं ऐसा न हो किमैं मृत्यु की नींद में सो जाऊँ।
4कहीं मेरा शत्रु कहे,“मैं उस पर प्रबल हुआ हूँ।”और जब मैं डगमगाने लगूँतो मेरे शत्रु मगन हों।
5परंतु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है,मेरा हृदय तेरे उद्धार के कारण मगन होगा।
6मैं यहोवा का भजन गाऊँगा,क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।