Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Psalms 138 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

दावीद की रचना.

1याहवेह, मैं हृदय की गहराई से आपका स्तवन करूंगा;मैं “देवताओं” के सामने आपका स्तवन करूंगा.

2आपके पवित्र मंदिर की ओर मुख कर मैं नतमस्तक हूं,आपके करुणा-प्रेम के लिए; आपकी सच्चाई के लिए मैंआपके नाम का आभार मानता हूं;आपने अपने वचन को अपनी महिमाके भी ऊपर ऊंचा किया है.

3जिस समय मैंने आपको पुकारा, आपने प्रत्युत्तर दिया;आपने मेरे प्राणों में बल के संचार से धैर्य दिया.

4पृथ्वी के समस्त राजा, याहवेह, आपके कृतज्ञ होंगे,क्योंकि उन्होंने आपके मुख से निकले वचन सुने हैं,

5वे याहवेह की नीतियों का गुणगान करेंगे,क्योंकि याहवेह का तेज बड़ा है.

6यद्यपि याहवेह स्वयं महान हैं, वह नगण्यों का ध्यान रखते हैं;किंतु अहंकारी को वह दूर से ही पहचान लेते हैं.

7यद्यपि इस समय मेरा विषम समय चल रहा है,आप मेरे जीवन के रक्षक हैं.आप ही अपना हाथ बढ़ाकर मेरे शत्रुओं के प्रकोप से मेरी रक्षा करते हैं;आपका दायां हाथ मेरा उद्धार करता है.

8याहवेह मेरे लिए निर्धारित उद्देश्य को पूरा करेंगे;याहवेह, सर्वदा है आपका करुणा-प्रेम.अपनी ही हस्तकृति का परित्याग न कीजिए.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]