Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Psalms 140 IRVHin

Side by side with the Father's Heart Bible™

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

बचाव के लिए प्रार्थना

1हे यहोवा, मुझ को बुरे मनुष्य से बचा ले;उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर,

2क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएँ की हैं;वे लगातार लड़ाइयाँ मचाते हैं।

3उनका बोलना साँप के काटने के समान है,उनके मुँह में नाग का सा विष रहता है। (सेला) (रोम. 3:13, याकू. 3:8)

4हे यहोवा, मुझे दुष्ट के हाथों से बचा ले;उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर,क्योंकि उन्होंने मेरे पैरों को उखाड़ने की युक्ति की है।

5घमण्डियों ने मेरे लिये फंदा और पासे लगाए,और पथ के किनारे जाल बिछाया है;उन्होंने मेरे लिये फंदे लगा रखे हैं। (सेला)

6हे यहोवा, मैंने तुझ से कहा है कि तू मेरा परमेश्वर है;हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा!

7हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता,तूने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।

8हे यहोवा, दुष्ट की इच्छा को पूरी न होने दे,उसकी बुरी युक्ति को सफल न कर, नहीं तो वह घमण्ड करेगा। (सेला)

9मेरे घेरनेवालों के सिर पर उन्हीं का विचारा हुआ उत्पात पड़े!

10उन पर अंगारे डाले जाएँ!वे आग में गिरा दिए जाएँ!और ऐसे गड्ढों में गिरें, कि वे फिर उठ न सके!

11बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का;उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी।

12हे यहोवा, मुझे निश्चय है कि तू दीन जन काऔर दरिद्रों का न्याय चुकाएगा।

13निःसन्देह धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करने पाएँगे;सीधे लोग तेरे सम्मुख वास करेंगे।

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]