Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 18 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Whoever isolates himself pursues his own desire; he lashes out against all sound wisdom. जो स्वयं को दूसरों से अलग करता है, वह अपनी ही लालसा पूरी करना चाहता है, और सब प्रकार की खरी बुद्धि को ठुकरा देता है।
2 A fool takes no pleasure in understanding, but only in airing his own opinions. मूर्ख तो समझदारी की बातों से नहीं, बल्कि अपने ही मन की बातों को प्रकट करने से प्रसन्‍न होता है।
3 When wickedness comes, contempt comes too, and with dishonor comes reproach. दुष्‍टता के साथ-साथ अपमान, और निरादर के साथ-साथ तिरस्कार भी आता है।
4 The words of a person's mouth are deep waters; the fountain of wisdom is a flowing stream. मनुष्य के मुँह के वचन बुद्धि के सोते हैं, वे गहरे जल और उमड़नेवाले झरने के समान हैं।
5 It is not good to show partiality to the wicked, denying justice to the righteous. दुष्‍ट का पक्ष लेना और धर्मी को न्याय से वंचित रखना, अच्छा नहीं है।
6 A fool's lips bring strife, and his mouth invites a beating. मूर्ख का बोलना झगड़ा उत्पन्‍न करता है, और उसके मुँह की बातें मार खाने के योग्य ठहरती हैं।
7 A fool's mouth is his ruin, and his lips are a snare to his soul. मूर्ख की बातों के कारण उसका विनाश होता है, और उसके शब्द उसके प्राण के लिए फंदा बनते हैं।
8 The words of a gossip are like choice morsels; they go down into the inmost being. कानाफूसी करनेवाले की बातें स्वादिष्‍ट भोजन के समान होती हैं, और वे मन में समा जाती हैं।
9 Whoever is slack in his work is brother to one who destroys. जो अपने काम में आलसी होता है, वह काम बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।
10 The name of our Father is a strong tower; the righteous runs into it and is safe. यहोवा का नाम एक दृढ़ गढ़ है; धर्मी भागकर उसमें सुरक्षा पाता है।
11 A rich man's wealth is his fortified city; in his imagination it is like a high wall. धनी का धन उसकी दृष्‍टि में उसका दृढ़ नगर और ऊँची शहरपनाह है।
12 Before destruction the human heart is proud, but humility comes before honor. विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है, परंतु सम्मान से पहले नम्रता आती है।
13 If one answers before he listens, it is his foolishness and his shame. जो बिना बात सुने उत्तर देता है, उसके लिए यह मूर्खता और लज्‍जा की बात है।
14 A person's spirit can sustain him through sickness, but a crushed spirit—who can bear it? बीमारी में मनुष्य की आत्मा उसे संभालती है, परंतु जब आत्मा दुःखी हो जाती है तो उसे कौन संभाल सकता है?
15 The discerning heart acquires knowledge, and the ear of the wise seeks it out. समझदार मनुष्य का मन ज्ञान प्राप्‍त करता है, और बुद्धिमान के कान ज्ञान की खोज में लगे रहते हैं।
16 A person's gift opens the way for him and brings him before important people. मनुष्य द्वारा दी गई भेंट उसे अवसर प्रदान करती है, और उसे महापुरुषों के सामने पहुँचाती है।
17 The first to state his case seems right, until another comes and examines him. जो मनुष्य मुकदमे में पहले बोलता है, वह तब तक सच्‍चा प्रतीत होता है, जब तक कि दूसरे पक्षवाला आकर उसे जाँच नहीं लेता।
18 Casting the lot settles disputes and separates strong opponents. पर्ची डालकर निर्णय करने से झगड़े समाप्‍त होते हैं, और इससे शक्‍तिशाली विरोधियों के बीच विवाद शांत हो जाता है।
19 An offended brother is harder to win than a fortified city, and disputes are like the bars of a fortress. रूठे हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर को जीतने से अधिक कठिन है, और झगड़े महल में लगी छड़ों के समान होते हैं।
20 From the fruit of a person's mouth his stomach is satisfied; with the yield of his lips he is filled. मनुष्य का पेट उसके मुँह से निकले शब्दों से भरता है, और वह अपने होंठों के फल से संतुष्‍ट होता है।
21 Death and life are in the power of the tongue, and those who love it will eat its fruit. जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं, और जो उसका सदुपयोग करना जानता है, वह उसका फल पाएगा।
22 He who finds a wife finds what is good and receives favor from our Father. जो पत्‍नी प्राप्‍त करता है, वह भलाई प्राप्‍त करता है, और उस पर यहोवा का अनुग्रह होता है।
23 The poor person pleads for mercy, but the rich answers harshly. निर्धन तो गिड़गिड़ाकर बोलता है, परंतु धनी रुखाई से उत्तर देता है।
24 A man of many companions may come to ruin, but there is a friend who sticks closer than a brother. मनुष्य के कुछ ऐसे मित्र होते हैं जिनसे उसे हानि हो सकती है, परंतु ऐसा मित्र भी होता है जो भाई से बढ़कर साथ देता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]