Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 17 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Better a dry crust eaten in peace than a house full of feasting with strife. चैन के साथ सूखी रोटी खाना उस घर के स्वादिष्‍ट भोज से उत्तम है, जहाँ लड़ाई-झगड़ा होता है।
2 A prudent servant will rule over a disgraceful son and will share the inheritance among the brothers. बुद्धिमानी से कार्य करनेवाला सेवक, उस पुत्र पर प्रभुता करेगा जो लज्‍जाजनक कार्य करता है; वह भाइयों के साथ उत्तराधिकार में सहभागी होगा।
3 The crucible is for silver and the furnace for gold, but our Father tests hearts. चाँदी के लिए कुठाली और सोने के लिए भट्ठी होती है, परंतु मनों को यहोवा जाँचता है।
4 An evildoer listens to wicked lips; a liar listens to a destructive tongue. कुकर्मी मनुष्य दुष्‍टता की बातों को ध्यान से सुनता है, और झूठा मनुष्य विनाशकारी जीभ की बातों पर कान लगाता है।
5 Whoever mocks the poor insults his Maker; whoever gloats over disaster will not go unpunished. जो निर्धन का उपहास करता है, वह उसके सृजनहार की निंदा करता है; और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निश्‍चय दंड पाएगा।
6 Grandchildren are the crown of the aged, and the glory of children is their parents. वृद्ध लोगों का मुकुट उनके नाती-पोते होते हैं; और बच्‍चों का गौरव उनके माता-पिता हैं।
7 Fine speech is not fitting for a fool—still less are lying lips for a noble. उत्तम बातें बोलना मूर्ख के मुँह से शोभा नहीं देतीं, शासक के लिए झूठ बोलना और भी अशोभनीय है।
8 A bribe seems like a magic charm to the one who gives it; wherever he turns, he thinks he will succeed. घूस देनेवाला समझता है कि घूस एक जादुई मणि है, जहाँ कहीं वह जाता है, उसके काम सफल होते हैं।
9 Whoever covers an offense seeks love, but whoever keeps bringing it up separates close friends. जो अपराध को ढाँपता है, वह प्रेम का खोजी है; परंतु जो बात को बार-बार दोहराता है, वह घनिष्‍ठ मित्रों में भी फूट डाल देता है।
10 A rebuke goes deeper into a person of understanding than one hundred blows into a fool. समझदार व्यक्‍ति पर डाँट का इतना गहरा प्रभाव पड़ता है, जितना मूर्ख पर सौ घूँसे खाकर भी नहीं पड़ता।
11 A rebellious man seeks only evil, and a cruel messenger will be sent against him. बुरा मनुष्य विद्रोह का ही यत्‍न करता है, इसलिए उसके विरुद्ध एक क्रूर दूत भेजा जाएगा।
12 Better to meet a bear robbed of her cubs than a fool in his foolishness. मूर्खता से भरे हुए मूर्ख से मिलने की अपेक्षा ऐसी रीछनी से मिलना भला है जिसके बच्‍चे छीने गए हों।
13 If anyone returns evil for good, evil will never leave his house. जो कोई भलाई के बदले बुराई करता है, उसके घर से बुराई कभी दूर न होगी।
14 Starting a quarrel is like breaching a dam, so drop the dispute before it bursts out. झगड़े का आरंभ बाँध में पड़ी दरार के समान है, अत: झगड़ा बढ़ने से पहले ही उसे रोक दो।
15 Whoever justifies the wicked and whoever condemns the righteous—both alike are detestable to our Father. यहोवा दोषी को निर्दोष ठहरानेवाले और निर्दोष को दोषी ठहरानेवाले दोनों से घृणा करता है।
16 Why should a fool have money in hand to buy wisdom, when he has no heart to learn? जब मूर्ख बुद्धि को चाहता ही नहीं तो उसने उसे खरीदने के लिए अपने हाथ में दाम क्यों ले रखा है?
17 A friend loves at all times, and a brother is born for a time of trouble. मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, और भाई का जन्म विपत्ति के समय के लिए हुआ है।
18 One who lacks sense shakes hands on a pledge and puts up security for his neighbor. नासमझ मनुष्य शपथ खाता है, और अपने पड़ोसी के सामने उत्तरदायी ठहरता है।
19 Whoever loves wrongdoing loves strife; whoever builds his gate high invites destruction. जो अपराध से प्रीति रखता है, वह झगड़े से भी प्रीति रखता है; जो डींग मारता है, वह अपने विनाश को निमंत्रण देता है।
20 A crooked heart finds no good, and a twisted tongue falls into trouble. कुटिल मनवाला व्यक्‍ति सुख-समृद्धि नहीं पाता; और जो अपनी बात से पलट जाता है, वह विपत्ति में पड़ता है।
21 Whoever fathers a fool brings grief on himself; the father of a godless fool has no joy. मूर्ख को उत्पन्‍न‍ करनेवाला उससे दुःख पाता है; और मूर्ख के पिता को आनंद नहीं मिलता।
22 A joyful heart is good medicine, but a crushed spirit dries up the bones. आनंदित हृदय अच्छी औषधि है, परंतु निराश मन हड्डियों को सुखा देता है।
23 A wicked man takes a bribe in secret to pervert the ways of justice. दुष्‍ट मनुष्य न्याय बिगाड़ने के लिए गुप्‍त में घूस लेता है।
24 A discerning person keeps wisdom in view, but the eyes of a fool wander to the ends of the earth. बुद्धि समझदार मनुष्य के सम्मुख रहती है, परंतु मूर्ख की आँखें पृथ्वी की छोर तक भटकती रहती हैं।
25 A foolish son is a grief to his father and bitterness to the mother who bore him. मूर्ख पुत्र अपने पिता के लिए दुःख, और अपनी माता के लिए कष्‍ट का कारण होता है।
26 To punish the righteous is not good, nor to flog the noble for their integrity. यह उचित नहीं कि धर्मी जन पर जुर्माना लगाया जाए और सज्‍जनों को उनके खरे चाल-चलन के लिए पीटा जाए।
27 Whoever holds back his words has knowledge, and one with a calm spirit is a person of understanding. जो अपने शब्दों पर नियंत्रण रखता है, वह ज्ञानवान है; और जो शांत स्वभाव का होता है, वह समझदार मनुष्य है।
28 Even a fool who keeps silent is thought wise; when he closes his lips, he seems discerning. मूर्ख भी, जब वह चुप रहता है तो बुद्धिमान समझा जाता है; और जब वह अपना मुँह बंद रखता है, तो समझदार माना जाता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]