Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The plans of the heart belong to man, but the answer of the tongue comes from our Father. मनुष्य के मन में विचार उत्पन्‍न होते हैं, परंतु मुँह के बोल यहोवा की ओर से होते हैं।
2 All a man's ways are pure in his own eyes, but our Father weighs the motives. मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्‍टि में तो उचित होता है, परंतु यहोवा मन को तौलता है।
3 Commit your works to our Father, and your plans will be established. अपने कार्यों को यहोवा के हाथ में सौंप दे, इससे तेरी योजनाएँ सफल होंगी।
4 Our Father has made everything for its purpose, even the wicked for the day of trouble. यहोवा ने हर वस्तु को एक उद्देश्य के लिए रचा है, यहाँ तक कि दुष्‍ट को विपत्ति के दिन के लिए।
5 Everyone proud of heart is detestable to our Father; be assured, he will not go unpunished. प्रत्येक अहंकारी मन से यहोवा घृणा करता है; वह उसे निश्‍चय दंड देगा।
6 Loving devotion and faithfulness atone for sin, and the fear of our Father turns a person away from evil. अधर्म का प्रायश्‍चित्त करुणा और सच्‍चाई से होता है, और यहोवा का भय मानने से मनुष्य बुराई से दूर रहता है।
7 When a man's ways please our Father, our Father makes even the man's enemies live at peace with him. जब यहोवा मनुष्य के चाल-चलन से प्रसन्‍न‍ होता है, तो वह उसके शत्रुओं का भी उससे मेल करा देता है।
8 Better a little with righteousness than great income with injustice. धार्मिकता से कमाया गया थोड़ा धन, अन्याय की बड़ी कमाई से उत्तम है।
9 The heart of man plans his way, but our Father establishes his steps. मनुष्य का मन उसके मार्ग की योजनाएँ बनाता है, परंतु यहोवा उसके प्रत्येक कदम को निर्धारित करता है।
10 A divine verdict is on the lips of a king; his mouth does not betray justice. राजा के मुँह से दिव्य वाणी निकलती है; न्याय करने में उससे कोई चूक नहीं होती।
11 Honest scales and balances belong to our Father; every weight and measure is his work. सच्‍चा तराजू और पलड़े यहोवा ही के हैं; थैली के सब बाट उसी के बनाए हुए हैं।
12 It is detestable for kings to do wickedness, for a throne is established through righteousness. दुष्‍टता करना राजाओं के लिए घृणित कार्य है, क्योंकि सिंहासन धार्मिकता से ही स्थिर रहता है।
13 Righteous lips are the delight of kings, and they love the one who speaks what is right. धार्मिकता की बातों से राजा प्रसन्‍न‍ होते हैं, और सच बोलनेवाले से वे प्रेम रखते हैं।
14 A king's wrath is a messenger of death, but a wise man will appease it. राजा का क्रोध मृत्यु के दूत के समान होता है, परंतु बुद्धिमान व्यक्‍ति उसे शांत कर देता है।
15 In the light of a king's face is life, and his favor is like a cloud bringing the spring rain. राजा के मुख की चमक में जीवन होता है, और उसकी कृपादृष्‍टि उस बादल के सदृश होती है जो वसंत की वर्षा लाता है।
16 How much better to get wisdom than gold! Getting understanding is worth more than silver. बुद्धि को प्राप्‍त करना चोखे सोने से कितना उत्तम है! और समझ को प्राप्‍त करना चाँदी से भी बढ़कर है।
17 The highway of the upright turns away from evil; whoever guards his way protects his life. सीधे लोगों का राजमार्ग बुराई से हटना है; जो अपने चाल-चलन की चौकसी करता है, वह अपने जीवन की भी रक्षा करता है।
18 Pride goes before destruction, and a haughty spirit before a fall. विनाश से पहले घमंड, और पतन से पहले अहंकार आता है।
19 Better to be lowly in spirit among the poor than to share the plunder with the proud. दीन लोगों के साथ नम्रता से रहना, घमंडियों के साथ लूट बाँट लेने से उत्तम है।
20 Whoever heeds the word will find good, and blessed is the one who trusts in our Father. जो वचन पर मन लगाता है, वह भलाई प्राप्‍त करेगा; और जो यहोवा पर भरोसा रखता है, वह धन्य है।
21 The wise of heart is called discerning, and pleasant speech increases persuasiveness. जिसके हृदय में बुद्धि का वास होता है, वह समझदार कहलाता है; और जो मधुर वाणी बोलता है, वह ज्ञान बढ़ाता है।
22 Understanding is a fountain of life to the one who has it, but fools are corrected by their own foolishness. जिसके पास समझ है, उसके लिए वह जीवन का सोता है; परंतु मूर्खों को ताड़ना देना मूर्खता है।
23 The heart of the wise makes his speech wise and adds persuasiveness to his lips. बुद्धिमान का हृदय उसके मुँह को बोलना सिखाता है, और उसकी बातों में ज्ञान को बढ़ाता है।
24 Pleasant words are a honeycomb, sweet to the soul and healing to the bones. मनभावने वचन शहद के छत्ते के समान होते हैं; वे प्राण के लिए मीठे और देह को स्वस्थ करनेवाले होते हैं।
25 There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death. ऐसा मार्ग भी है जो मनुष्य को ठीक प्रतीत होता है, परंतु अंत में वह मृत्यु का मार्ग सिद्ध होता है।
26 A worker's appetite works for him; his hunger drives him on. मज़दूर की भूख उससे परिश्रम करवाती है। उसका खाली पेट उसे बाध्य करता है।
27 A worthless man digs up evil, and on his lips is a scorching fire. दुष्‍ट मनुष्य बुराई की युक्‍ति निकालता है, और उसके शब्द झुलसानेवाली आग के समान होते हैं।
28 A perverse man spreads strife, and a gossip separates close friends. कुटिल मनुष्य झगड़ा उत्पन्‍न करता है, और कानाफूसी करनेवाला घनिष्‍ठ मित्रों में भी फूट डाल देता है।
29 A violent man entices his neighbor and leads him down a harmful path. उपद्रवी मनुष्य अपने पड़ोसी को फुसलाता है, और उसे गलत मार्ग पर ले जाता है।
30 Whoever winks his eyes plots perversity; whoever purses his lips is bent on evil. जो आँखों से इशारा करता है, वह कुटिल योजनाएँ बनाता है; और जो अपने होंठ दबाता है, वह बुराई करता है।
31 Gray hair is a crown of glory; it is gained in the way of righteousness. पके बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं, जो धार्मिकता के मार्ग पर चलने से प्राप्‍त होते हैं।
32 Better a patient person than a mighty one, and one who rules his spirit than one who takes a city. जो क्रोध करने में धीमा है वह वीर योद्धा से, और जो अपने मन को वश में रखता है वह नगर जीतनेवाले से भी उत्तम है।
33 The lot is cast into the lap, but its every decision is from our Father. पर्ची तो डाली जाती है, परंतु उसका हर एक निर्णय यहोवा की ओर से होता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]