Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 A gentle answer turns away wrath, but a harsh word stirs up anger. विनम्र उत्तर सुनने से क्रोध शांत हो जाता है, परंतु कटु वचन सुनकर क्रोध भड़क उठता है।
2 The tongue of the wise commends knowledge, but the mouths of fools pour out foolishness. बुद्धिमानों की जीभ ज्ञान का उचित प्रयोग करती है, परंतु मूर्खों का मुँह मूर्खता ही उगलता है।
3 The eyes of our Father are in every place, keeping watch on the evil and the good. यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वे बुरे और भले दोनों को देखती रहती हैं।
4 A gentle tongue is a tree of life, but a corrupt tongue crushes the spirit. शांति देनेवाली जीभ जीवन का वृक्ष है, परंतु कुटिल बातों से आत्मा दुःखी होती है।
5 A fool despises his father's instruction, but whoever heeds correction is prudent. मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परंतु जो पिता की ताड़ना पर ध्यान देता है, वह समझदार है।
6 In the house of the righteous there is much treasure, but the income of the wicked brings trouble. धर्मी के घर में बहुत धन रहता है, परंतु दुष्‍ट की कमाई में दुःख पाया जाता है।
7 The lips of the wise spread knowledge, but not so the hearts of fools. बुद्धिमानों का मुँह ज्ञान फैलाता है, परंतु मूर्खों का मन ऐसा नहीं करता।
8 The sacrifice of the wicked is detestable to our Father, but the prayer of the upright is his delight. दुष्‍ट लोगों के बलिदान से यहोवा घृणा करता है, परंतु सीधे लोगों की प्रार्थना से वह प्रसन्‍न‍ होता है।
9 The way of the wicked is detestable to our Father, but he loves the one who pursues righteousness. दुष्‍ट के चाल-चलन से यहोवा घृणा करता है, परंतु जो धार्मिकता का पीछा करता है, उससे वह प्रेम रखता है।
10 There is severe discipline for the one who leaves the path, and whoever hates correction will die. जो मार्ग को छोड़ देता है, उसकी बड़ी ताड़ना होती है; और जो डाँट से बैर रखता है, वह मर जाता है।
11 The grave and Destruction lie open before our Father; how much more the hearts of all people! जब अधोलोक और विनाशलोक यहोवा के सामने खुले रहते हैं, तो मनुष्यों के मन और भी कितने अधिक खुले होंगे!
12 A scoffer does not love to be corrected; he will not go to the wise. ठट्ठा करनेवाला अपने डाँटनेवाले से प्रेम नहीं करता, और न ही वह बुद्धिमानों के पास जाता है।
13 A glad heart makes a cheerful face, but a sorrowful heart crushes the spirit. जब मन आनंदित होता है तो मुख पर प्रसन्‍न‍ता छा जाती है, परंतु जब मन दुःखी होता है तो आत्मा भी निराश हो जाती है।
14 A discerning heart seeks knowledge, but the mouths of fools feed on foolishness. समझदार मनुष्य का मन ज्ञान की खोज में रहता है, परंतु मूर्ख लोग मूर्खता से ही पेट भरते हैं।
15 All the days of the afflicted are hard, but a cheerful heart has a continual feast. दुःखी व्यक्‍ति के सब दिन बुरे होते हैं; परंतु जिसका मन प्रसन्‍न‍ रहता है, वह सदैव उत्सव मनाता है।
16 Better a little with the fear of our Father than great treasure and trouble with it. यहोवा का भय मानने के साथ थोड़ा ही धन, उस अपार संपत्ति से उत्तम है जिसमें कष्‍ट पाए जाते हों।
17 Better a meal of vegetables where there is love than a fattened ox with hatred. प्रेमवाले घर में सागपात का भोजन, बैरवाले घर में मोटे पशु के मांस से उत्तम है।
18 A hot-tempered man stirs up strife, but one who is slow to anger calms a quarrel. क्रोधी मनुष्य झगड़ा भड़काता है, परंतु जो क्रोध करने में धीमा है, वह झगड़े को शांत करता है।
19 The way of the lazy is like a hedge of thorns, but the path of the upright is a level highway. आलसी का मार्ग काँटों से भरा हुआ होता है, परंतु सीधे लोगों का मार्ग समतल होता है।
20 A wise son makes a glad father, but a foolish man despises his mother. बुद्धिमान पुत्र अपने पिता को प्रसन्‍न‍ करता है, परंतु मूर्ख व्यक्‍ति अपनी माता को तुच्छ जानता है।
21 Foolishness is joy to one who lacks sense, but a person of understanding walks a straight path. नासमझ मनुष्य के लिए मूर्खता आनंद की बात है, परंतु समझवाला मनुष्य सीधी चाल चलता है।
22 Plans fail without counsel, but with many advisers they succeed. सम्मति के बिना योजनाएँ निष्फल हो जाती हैं, परंतु कई सलाहकार होने से वे सफल होती हैं।
23 A person finds joy in giving an apt reply, and how good is a word at the right time! सटीक उत्तर देना मनुष्य के लिए आनंद की बात है, और उपयुक्‍त समय पर कहा गया वचन कितना अच्छा होता है!
24 The path of life leads upward for the prudent, turning him away from the grave below. बुद्धिमान के लिए जीवन का मार्ग ऊपर की ओर जाता है, जिससे कि वह अधोलोक में जाने से बच जाए।
25 Our Father tears down the house of the proud, but he protects the widow's boundary. यहोवा घमंडियों के घर को ढा देगा, परंतु वह विधवा की भूमि को सुरक्षित रखेगा।
26 The thoughts of the wicked are detestable to our Father, but gracious words are pure. दुष्‍टता भरी योजनाओं से यहोवा घृणा करता है, परंतु मधुर वचन मनभावने होते हैं।
27 Whoever is greedy for unjust gain brings trouble on his own household, but the one who hates bribes will live. जो अनुचित कमाई का लोभी है, वह अपने घर पर कष्‍ट लाता है; परंतु जो घूस से घृणा करता है, वह जीवित रहेगा।
28 The heart of the righteous weighs how to answer, but the mouth of the wicked pours out evil. धर्मी मनुष्य अपने मन में सोचता है कि वह क्या उत्तर दे, परंतु दुष्‍टों का मुँह बुरी बातें उगलता है।
29 Our Father is far from the wicked, but he hears the prayer of the righteous. यहोवा दुष्‍टों से दूर रहता है, परंतु वह धर्मियों की प्रार्थना सुनता है।
30 The light of the eyes brings joy to the heart, and good news refreshes the bones. आँखों की चमक से मन आनंदित होता है, और अच्छे समाचार से हड्डियाँ पुष्‍ट होती हैं।
31 The ear that listens to life-giving correction will dwell among the wise. जिसके कान जीवनदायक डाँट को सुनते हैं, वह बुद्धिमानों के मध्य निवास करेगा।
32 Whoever ignores instruction despises himself, but whoever listens to correction gains understanding. जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है; परंतु जो ताड़ना पर ध्यान देता है, वह समझ प्राप्‍त करता है।
33 The fear of our Father is the instruction of wisdom, and humility comes before honor. यहोवा का भय मानने से बुद्धि प्राप्‍त होती है, और आदर प्राप्‍त होने से पहले नम्रता आती है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]