Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The wisest of women builds her house, but foolishness tears hers down with her own hands. बुद्धिमान स्‍त्री अपने घर को बनाती है, परंतु मूर्ख स्‍त्री उसे अपने ही हाथों से उजाड़ देती है।
2 Whoever walks in uprightness fears our Father, but one whose ways are crooked despises him. जो खराई से चलता है, वह यहोवा का भय मानता है; परंतु जो टेढ़ी चाल चलता है, वह उसे तुच्छ जानता है।
3 A fool's mouth is a rod for his own pride, but the lips of the wise protect them. मूर्ख की बातें उसकी पीठ पर छड़ी लगवाती हैं, परंतु बुद्धिमानों के शब्द उनकी रक्षा करते हैं।
4 Where there are no oxen, the manger stays clean, but an abundant harvest comes through the strength of an ox. जहाँ बैल नहीं, वहाँ चरनी साफ़ तो रहती है, परंतु बैल के बल से बहुतायत की उपज होती है।
5 A faithful witness does not lie, but a false witness breathes out lies. सच्‍चा गवाह झूठ नहीं बोलता, परंतु झूठा गवाह झूठी बातें बोलता है।
6 The scoffer seeks wisdom and finds none, but knowledge comes easily to the discerning. ठट्ठा करनेवाला व्यक्‍ति बुद्धि को ढूँढ़ता है, पर नहीं पाता; परंतु समझदार व्यक्‍ति सहजता से ज्ञान प्राप्‍त करता है।
7 Stay away from a fool, for you will find no knowledge on his lips. मूर्ख से अलग हो जा, नहीं तो तू ज्ञान की बातों को समझ नहीं पाएगा।
8 The wisdom of the prudent is to discern their way, but the foolishness of fools is deceit. समझदार मनुष्य की बुद्धिमानी अपनी चाल को पहचानना है, परंतु मूर्खों की मूर्खता उन्हीं को धोखा देती है।
9 Fools mock the guilt offering, but among the upright there is favor. मूर्ख लोग पाप को ठट्ठों में उड़ाते हैं, परंतु सीधे लोगों के बीच आपस में सद्भाव पाया जाता है।
10 The heart knows its own bitterness, and no stranger shares in its joy. मन अपने दुःख को स्वयं जानता है, और कोई पराया उसके आनंद में सहभागी नहीं होता।
11 The house of the wicked will be destroyed, but the tent of the upright will flourish. दुष्‍टों के घर नष्‍ट हो जाएँगे, परंतु सीधे लोगों का डेरा आबाद रहेगा।
12 There is a way that seems right to a person, but its end is the way of death. ऐसा मार्ग भी है जो मनुष्य को ठीक प्रतीत होता है, परंतु अंत में वह मृत्यु का मार्ग सिद्ध होता है।
13 Even in laughter the heart may ache, and the end of joy may be grief. हँसी के समय मन उदास हो सकता है, और आनंद का अंत शोक भी हो सकता है।
14 The backslider in heart will be filled with the fruit of his ways, and a good person with the fruit of his. जिसका मन परमेश्‍वर से हट जाता है, वह अपने आचरण का फल भोगता है, परंतु भला मनुष्य अपने अच्छे कार्यों के फल से तृप्‍त होता है।
15 The simple believe anything, but the prudent give thought to their steps. भोला मनुष्य तो हर बात पर विश्‍वास करता है, परंतु समझदार मनुष्य समझ बूझकर कदम बढ़ाता है।
16 The wise fear and turn away from evil, but a fool is reckless and overconfident. बुद्धिमान मनुष्य बुराई से डरता और उससे दूर रहता है, परंतु मूर्ख ढीठ और लापरवाह होता है।
17 A quick-tempered person acts foolishly, and one who plots evil schemes is hated. शीघ्र क्रोध करनेवाला मनुष्य मूर्खतापूर्ण कार्य करता है, और जो बुरी युक्‍तियाँ रचता है उससे लोग बैर रखते हैं।
18 The simple inherit foolishness, but the prudent are crowned with knowledge. भोलों का भाग मूर्खता ही होता है, परंतु समझदार लोगों को ज्ञान का मुकुट पहनाया जाता है।
19 The evil bow down before the good, and the wicked at the gates of the righteous. बुरे लोग भलों के सम्मुख, और दुष्‍ट लोग धर्मियों के फाटकों पर सिर झुकाएँगे।
20 The poor are shunned even by their neighbors, but the rich have many friends. निर्धन से उसका पड़ोसी भी घृणा करता है, परंतु धनवान के अनेक मित्र होते हैं।
21 Whoever despises his neighbor sins, but blessed is the one who is kind to the poor. जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह पाप करता है; परंतु जो दीन लोगों पर दया करता है, वह धन्य है।
22 Do not those who plot evil go astray? But covenant love and faithfulness belong to those who plan good. क्या बुरी युक्‍ति रचनेवाले भटक नहीं जाते? परंतु भली योजना बनानेवालों के साथ करुणा और सच्‍चाई का व्यवहार होता है।
23 In all hard work there is profit, but mere talk leads only to poverty. परिश्रम से सदा लाभ होता है, परंतु कोरी बकबक से घटी ही होती है।
24 The crown of the wise is their wealth, but the foolishness of fools yields only foolishness. बुद्धिमानों का धन उनका मुकुट है, परंतु मूर्खों के गले की माला मूर्खता है।
25 A truthful witness saves lives, but one who breathes out lies is treacherous. सच्‍चा गवाह बहुतों के प्राण बचाता है, परंतु जो झूठ बोलता है, वह धोखेबाज़ होता है।
26 In the fear of our Father is strong confidence, and his children will have a refuge. यहोवा का भय माननेवाले को दृढ़ भरोसा प्राप्‍त होता है, और उसकी संतान को शरणस्थान मिलता है।
27 The fear of our Father is a fountain of life, turning a person away from the snares of death. यहोवा का भय मानना जीवन का सोता है, जिससे लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।
28 A large population is a king's glory, but without people a prince is ruined. प्रजा की बहुतायत ही राजा की महिमा है, परंतु प्रजा के बिना शासक बरबाद हो जाता है।
29 Whoever is slow to anger has great understanding, but a hot temper exalts foolishness. जो क्रोध करने में धीमा होता है, वह बहुत समझवाला है; परंतु जो क्रोध करने में उतावली करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।
30 A tranquil heart gives life to the body, but envy rots the bones. शांत मन, तन का जीवन है; परंतु ईर्ष्या हड्डियों को गला देती है।
31 Whoever oppresses the poor reproaches our Father, their Maker, but whoever is kind to the needy honors him. जो कंगाल पर अंधेर करता है, वह उसके सृजनहार की निंदा करता है; परंतु जो दरिद्र पर दया करता है, वह परमेश्‍वर का आदर करता है।
32 The wicked are brought down by their own evil, but the righteous find refuge even in death. दुष्‍ट मनुष्य अपने दुष्कर्मों के द्वारा नष्‍ट हो जाता है, परंतु धर्मी अपनी मृत्यु के समय भी शरण पाता है।
33 Wisdom rests in the heart of the discerning, but even among fools it makes itself known. समझदार व्यक्‍ति के मन में बुद्धि का वास होता है, यहाँ तक कि वह तो मूर्खों के बीच भी प्रकट होती है।
34 Righteousness exalts a nation, but sin is a disgrace to any people. धार्मिकता से राष्‍ट्र का उत्थान होता है, परंतु पाप देश के लिए कलंक है।
35 A king's favor rests on a wise servant, but his wrath falls on one who acts shamefully. जो सेवक बुद्धिमानी से कार्य करता है, राजा उससे प्रसन्‍न‍ होता है; परंतु जो लज्‍जाजनक कार्य करता है, उस पर उसका क्रोध भड़कता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]