Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 14 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

1बुद्धिमान स्‍त्री अपने घर को बनाती है,परंतु मूर्ख स्‍त्री उसे अपने हीहाथों से उजाड़ देती है।

2जो खराई से चलता है,वह यहोवा का भय मानता है;परंतु जो टेढ़ी चाल चलता है,वह उसे तुच्छ जानता है।

3मूर्ख की बातें उसकी पीठ पर छड़ी लगवाती हैं,परंतु बुद्धिमानों के शब्द उनकी रक्षा करते हैं।

4जहाँ बैल नहीं, वहाँ चरनी साफ़ तो रहती है,परंतु बैल के बल से बहुतायत की उपज होती है।

5सच्‍चा गवाह झूठ नहीं बोलता,परंतु झूठा गवाह झूठी बातें बोलता है।

6ठट्ठा करनेवाला व्यक्‍ति बुद्धि को ढूँढ़ता है, पर नहीं पाता;परंतु समझदार व्यक्‍ति सहजता से ज्ञान प्राप्‍त करता है।

7मूर्ख से अलग हो जा,नहीं तो तू ज्ञान की बातों को समझ नहीं पाएगा।

8समझदार मनुष्य की बुद्धिमानी अपनी चाल को पहचानना है,परंतु मूर्खों की मूर्खता उन्हीं को धोखा देती है।

9मूर्ख लोग पाप को ठट्ठों में उड़ाते हैं,परंतु सीधे लोगों के बीच आपस में सद्भाव पाया जाता है।

10मन अपने दुःख को स्वयं जानता है,और कोई पराया उसके आनंद में सहभागी नहीं होता।

11दुष्‍टों के घर नष्‍ट हो जाएँगे,परंतु सीधे लोगों का डेरा आबाद रहेगा।

12ऐसा मार्ग भी है जो मनुष्य को ठीक प्रतीत होता है,परंतु अंत में वह मृत्यु का मार्ग सिद्ध होता है।

13हँसी के समय मन उदास हो सकता है,और आनंद का अंत शोक भी हो सकता है।

14जिसका मन परमेश्‍वर से हट जाता है,वह अपने आचरण का फल भोगता है,परंतु भला मनुष्य अपने अच्छे कार्यों के फल से तृप्‍त होता है।

15भोला मनुष्य तो हर बात पर विश्‍वास करता है,परंतु समझदार मनुष्य समझ बूझकर कदम बढ़ाता है।

16बुद्धिमान मनुष्य बुराई से डरता और उससे दूर रहता है,परंतु मूर्ख ढीठ और लापरवाह होता है।

17शीघ्र क्रोध करनेवाला मनुष्य मूर्खतापूर्ण कार्य करता है,और जो बुरी युक्‍तियाँ रचता है उससे लोग बैर रखते हैं।

18भोलों का भाग मूर्खता ही होता है,परंतु समझदार लोगों को ज्ञान का मुकुट पहनाया जाता है।

19बुरे लोग भलों के सम्मुख,और दुष्‍ट लोग धर्मियों के फाटकों पर सिर झुकाएँगे।

20निर्धन से उसका पड़ोसी भी घृणा करता है,परंतु धनवान के अनेक मित्र होते हैं।

21जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह पाप करता है;परंतु जो दीन लोगों पर दया करता है, वह धन्य है।

22क्या बुरी युक्‍ति रचनेवाले भटक नहीं जाते?परंतु भली योजना बनानेवालों के साथकरुणा और सच्‍चाई का व्यवहार होता है।

23परिश्रम से सदा लाभ होता है,परंतु कोरी बकबक से घटी ही होती है।

24बुद्धिमानों का धन उनका मुकुट है,परंतु मूर्खों के गले की माला मूर्खता है।

25सच्‍चा गवाह बहुतों के प्राण बचाता है,परंतु जो झूठ बोलता है, वह धोखेबाज़ होता है।

26यहोवा का भय माननेवाले को दृढ़ भरोसा प्राप्‍त होता है,और उसकी संतान को शरणस्थान मिलता है।

27यहोवा का भय मानना जीवन का सोता है,जिससे लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।

28प्रजा की बहुतायत ही राजा की महिमा है,परंतु प्रजा के बिना शासक बरबाद हो जाता है।

29जो क्रोध करने में धीमा होता है, वह बहुत समझवाला है;परंतु जो क्रोध करने में उतावली करता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

30शांत मन, तन का जीवन है;परंतु ईर्ष्या हड्डियों को गला देती है।

31जो कंगाल पर अंधेर करता है, वह उसके सृजनहार की निंदा करता है;परंतु जो दरिद्र पर दया करता है, वह परमेश्‍वर का आदर करता है।

32दुष्‍ट मनुष्य अपने दुष्कर्मों के द्वारा नष्‍ट हो जाता है,परंतु धर्मी अपनी मृत्यु के समय भी शरण पाता है।

33समझदार व्यक्‍ति के मन में बुद्धि का वास होता है,यहाँ तक कि वह तो मूर्खों के बीच भी प्रकट होती है।

34धार्मिकता से राष्‍ट्र का उत्थान होता है,परंतु पाप देश के लिए कलंक है।

35जो सेवक बुद्धिमानी से कार्य करता है, राजा उससे प्रसन्‍न‍ होता है;परंतु जो लज्‍जाजनक कार्य करता है, उस पर उसका क्रोध भड़कता है।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]