Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 A wise son heeds his father's instruction, but a scoffer does not listen to rebuke. बुद्धिमान पुत्र अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुनता है, परंतु ठट्ठा करनेवाला डाँट-डपट पर भी ध्यान नहीं देता।
2 From the fruit of his mouth a person enjoys good things, but the appetite of the treacherous is for violence. मनुष्य अपने मुँह से निकले शब्दों के कारण भली वस्तुओं का आनंद उठाता है, परंतु विश्‍वासघाती लोगों का मन हिंसा से ही तृप्‍त होता है।
3 Whoever guards his mouth protects his life, but one who opens his lips wide comes to ruin. जो अपने मुँह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है; पर जो व्यर्थ की बातें करता है, उसका विनाश होता है।
4 The lazy person craves and gets nothing, but the appetite of the diligent is richly satisfied. आलसी लालसा तो करता है, फिर भी उसे कुछ नहीं मिलता; परंतु परिश्रमी की लालसा पूरी होती है।
5 The righteous hates falsehood, but the wicked brings shame and disgrace. धर्मी मनुष्य झूठ बोलने से घृणा करता है, परंतु दुष्‍ट मनुष्य लज्‍जा और अपमान के कार्य करता है।
6 Righteousness guards the one whose way is blameless, but wickedness overthrows the sinner. धार्मिकता, खराई से चलनेवाले व्यक्‍ति की रक्षा करती है; परंतु दुष्‍टता के कारण पापी का नाश हो जाता है।
7 One person pretends to be rich, yet has nothing; another pretends to be poor, yet has great wealth. कोई तो धनी होने का दिखावा करता है, जबकि उसके पास कुछ नहीं होता; और कोई कंगाल होने का दिखावा करता है, जबकि उसके पास बहुत धन-संपत्ति होती है।
8 A person's wealth may ransom his life, but the poor hears no threat. मनुष्य के प्राण की फिरौती उसका धन है, परंतु निर्धन को ऐसी धमकी नहीं मिलती।
9 The light of the righteous shines joyfully, but the lamp of the wicked will be snuffed out. धर्मियों की ज्योति तेज़ चमकती है, परंतु दुष्‍टों का दीपक बुझ जाता है।
10 Arrogance breeds nothing but strife, but wisdom is with those who seek advice. अहंकार से झगड़े ही उत्पन्‍न‍ होते हैं; परंतु जो लोग सम्मति को मानते हैं, उनमें बुद्धि होती है।
11 Wealth gained by fraud dwindles away, but whoever gathers little by little makes it grow. छल से कमाया गया धन घटता जाता है, पर परिश्रम करके जमा किया गया धन बढ़ता जाता है।
12 Hope deferred makes the heart sick, but desire fulfilled is a tree of life. आशा में विलंब होने से मन उदास हो जाता है, परंतु इच्छा की पूर्ति होना जीवन के वृक्ष के समान है।
13 Whoever despises the word brings ruin on himself, but the one who reveres the commandment will be rewarded. जो शिक्षा को तुच्छ जानता है, वह नष्‍ट हो जाता है; परंतु आज्ञा का आदर करनेवाले को अच्छा फल मिलता है।
14 The teaching of the wise is a fountain of life, turning a person away from the snares of death. बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, जो मनुष्य को मृत्यु के फंदों से बचाती है।
15 Good sense wins favor, but the way of the treacherous is their undoing. सुबुद्धि से कृपा प्राप्‍त होती है, परंतु विश्‍वासघातियों का मार्ग कठोर होता है।
16 Every prudent person acts with knowledge, but a fool flaunts his foolishness. प्रत्येक समझदार मनुष्य बुद्धि से कार्य करता है, परंतु मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है।
17 A wicked messenger falls into trouble, but a faithful envoy brings healing. दुष्‍ट संदेशवाहक संकट में पड़ता है, परंतु विश्‍वासयोग्य दूत कुशल-क्षेम लाता है।
18 Poverty and shame come to whoever ignores discipline, but the one who heeds correction is honored. जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, उसे निर्धनता और अपमान का सामना करना पड़ता है; परंतु जो ताड़ना को स्वीकार करता है, उसका सम्मान होता है।
19 A desire fulfilled is sweet to the soul, but turning away from evil is detestable to fools. इच्छा का पूरा होना तो प्राण को सुखद लगता है, परंतु बुराई से हटना मूर्खों को बुरा लगता है।
20 Whoever walks with the wise grows wise, but the companion of fools suffers harm. जो बुद्धिमान के साथ संगति करता है, वह बुद्धिमान हो जाता है; परंतु जो मूर्खों का साथी होता है, वह हानि उठाता है।
21 Disaster pursues sinners, but good rewards the righteous. विपत्ति पापियों के पीछे पड़ती है, परंतु धर्मियों का प्रतिफल सुख-समृद्धि होता है।
22 A good person leaves an inheritance to his grandchildren, but the sinner's wealth is stored up for the righteous. भला मनुष्य अपने नाती-पोतों के लिए धन-संपत्ति छोड़ जाता है, परंतु पापी की संपत्ति धर्मी के लिए रखी जाती है।
23 The unplowed field of the poor could yield abundant food, but it is swept away for lack of justice. निर्धन के खेत में बहुतायत से अन्‍न‍ होता है, परंतु अन्याय के द्वारा उसे हड़प लिया जाता है।
24 Whoever withholds the rod hates his son, but the one who loves him is diligent to discipline him. जो अपने पुत्र को सुधारने के लिए छड़ी नहीं उठाता, वह उसका बैरी है; परंतु जो उससे प्रेम रखता है, वह यत्‍न से उसे अनुशासित करता है।
25 The righteous eats to his heart's content, but the belly of the wicked goes hungry. धर्मी भरपेट खाना खाता है, परंतु दुष्‍ट भूखे ही रहते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]