Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 18 HSB

Side by side with the Father's Heart Bible™

1जो स्वयं को दूसरों से अलग करता है,वह अपनी ही लालसा पूरी करना चाहता है,और सब प्रकार की खरी बुद्धि को ठुकरा देता है।

2मूर्ख तो समझदारी की बातों से नहीं,बल्कि अपने ही मन की बातों कोप्रकट करने से प्रसन्‍न होता है।

3दुष्‍टता के साथ-साथ अपमान,और निरादर के साथ-साथ तिरस्कार भी आता है।

4मनुष्य के मुँह के वचन बुद्धि के सोते हैं,वे गहरे जल और उमड़नेवाले झरने के समान हैं।

5दुष्‍ट का पक्ष लेना और धर्मी को न्याय से वंचित रखना,अच्छा नहीं है।

6मूर्ख का बोलना झगड़ा उत्पन्‍न करता है,और उसके मुँह की बातें मार खाने के योग्य ठहरती हैं।

7मूर्ख की बातों के कारण उसका विनाश होता है,और उसके शब्द उसके प्राण के लिए फंदा बनते हैं।

8कानाफूसी करनेवाले की बातें स्वादिष्‍ट भोजन के समान होती हैं,और वे मन में समा जाती हैं।

9जो अपने काम में आलसी होता है,वह काम बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।

10यहोवा का नाम एक दृढ़ गढ़ है;धर्मी भागकर उसमें सुरक्षा पाता है।

11धनी का धन उसकी दृष्‍टि मेंउसका दृढ़ नगर और ऊँची शहरपनाह है।

12विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है,परंतु सम्मान से पहले नम्रता आती है।

13जो बिना बात सुने उत्तर देता है,उसके लिए यह मूर्खता और लज्‍जा की बात है।

14बीमारी में मनुष्य की आत्मा उसे संभालती है,परंतु जब आत्मा दुःखी हो जाती हैतो उसे कौन संभाल सकता है?

15समझदार मनुष्य का मन ज्ञान प्राप्‍त करता है,और बुद्धिमान के कान ज्ञान की खोज में लगे रहते हैं।

16मनुष्य द्वारा दी गई भेंट उसे अवसर प्रदान करती है,और उसे महापुरुषों के सामने पहुँचाती है।

17जो मनुष्य मुकदमे में पहले बोलता है,वह तब तक सच्‍चा प्रतीत होता है,जब तक कि दूसरे पक्षवाला आकर उसे जाँच नहीं लेता।

18पर्ची डालकर निर्णय करने से झगड़े समाप्‍त होते हैं,और इससे शक्‍तिशाली विरोधियों के बीच विवाद शांत हो जाता है।

19रूठे हुए भाई को मनाना दृढ़ नगर को जीतने से अधिक कठिन है,और झगड़े महल में लगी छड़ों के समान होते हैं।

20मनुष्य का पेट उसके मुँह से निकले शब्दों से भरता है,और वह अपने होंठों के फल से संतुष्‍ट होता है।

21जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं,और जो उसका सदुपयोग करना जानता है,वह उसका फल पाएगा।

22जो पत्‍नी प्राप्‍त करता है,वह भलाई प्राप्‍त करता है,और उस पर यहोवा का अनुग्रह होता है।

23निर्धन तो गिड़गिड़ाकर बोलता है,परंतु धनी रुखाई से उत्तर देता है।

24मनुष्य के कुछ ऐसे मित्र होते हैंजिनसे उसे हानि हो सकती है,परंतु ऐसा मित्र भी होता हैजो भाई से बढ़कर साथ देता है।

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]