Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 19 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Better is a poor person who walks in his integrity than one whose words are crooked and is a fool. खराई से चलनेवाला निर्धन मनुष्य उससे अच्छा है जो कुटिल बातें करता है और मूर्ख है।
2 Also, desire without knowledge is not good, and whoever acts in haste misses the way. ज्ञान के बिना उत्साह अच्छा नहीं, और जो उतावली करता है उसके कदम भटक जाते हैं।
3 A person's own foolishness ruins his way, yet his heart rages against our Father. जब मनुष्य की मूर्खता उसके मार्ग को बिगाड़ देती है, तो उसका हृदय यहोवा के विरुद्ध क्रोध से भड़क उठता है।
4 Wealth adds many friends, but the poor is separated from his friend. धन के कारण मित्रों की संख्या बढ़ती जाती है, परंतु कंगाल अपने मित्र द्वारा त्याग दिया जाता है।
5 A false witness will not go unpunished, and one who breathes out lies will not escape. झूठा गवाह निश्‍चय दंड पाएगा, और जो झूठ बोलता है वह न बचेगा।
6 Many seek the favor of a generous person, and everyone is a friend to one who gives gifts. उदार मनुष्य की कृपा चाहनेवाले बहुत होते हैं, और दानी मनुष्य का मित्र हर एक व्यक्‍ति होता है।
7 All the brothers of a poor person hate him; how much more do his friends keep far from him! He calls after them, but they are gone. जब निर्धन मनुष्य के सब भाई उससे घृणा करते हैं तो अवश्य ही उसके मित्र भी उससे दूर होंगे! वह उन्हें बातों से मनाना तो चाहता है, पर वे नहीं मानते।
8 Whoever gets wisdom loves his own soul; whoever guards understanding will find good. जो बुद्धि प्राप्‍त करता है, वह अपने प्राण से प्रीति रखता है; और जो समझ की चौकसी करता है, वह समृद्ध होता है।
9 A false witness will not go unpunished, and one who breathes out lies will perish. झूठा गवाह निश्‍चय दंड पाएगा, और जो झूठ बोलता है वह नष्‍ट हो जाएगा।
10 Luxury is not fitting for a fool—much less for a servant to rule over princes. मूर्ख को सुख-विलास से रहना शोभा नहीं देता, और दास का प्रधानों पर प्रभुता करना और भी अशोभनीय है।
11 The good sense of a person makes him slow to anger, and it is his glory to overlook an offense. जो मनुष्य बुद्धि से चलता है, वह क्रोध करने में धीमा होता है; और अपराध पर ध्यान न देना उसे शोभा देता है।
12 A king's wrath is like the roaring of a lion, but his favor is like dew on the grass. राजा का क्रोध सिंह की दहाड़ के समान होता है, परंतु उसकी कृपा घास पर की ओस के समान होती है।
13 A foolish son is ruin to his father, and a wife's quarreling is a continual dripping. मूर्ख पुत्र अपने पिता के विनाश का कारण होता है, और पत्‍नी के लड़ाई-झगड़े निरंतर टपकनेवाली छत के समान होते हैं।
14 House and wealth are an inheritance from one's ancestors, but a prudent wife is from our Father. घर और धन तो पूर्वजों से प्राप्‍त होते हैं, परंतु बुद्धिमान पत्‍नी यहोवा ही से मिलती है।
15 Laziness casts into deep sleep, and an idle person will go hungry. आलस्य के कारण गहरी नींद आती है, और आलसी मनुष्य भूखा ही रहता है।
16 Whoever keeps the commandment keeps his life; whoever despises his ways will die. जो आज्ञा का पालन करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है; परंतु जो अपने चाल-चलन पर ध्यान नहीं देता, वह मर जाएगा।
17 Whoever is generous to the poor lends to our Father, and our Father will repay him for his deed. जो कंगाल पर तरस खाता है, वह यहोवा को उधार देता है; और यहोवा उसे उसके भले कार्य का प्रतिफल देगा।
18 Discipline your son while there is hope, and do not set your heart on his destruction. जब तक आशा है अपने पुत्र की ताड़ना कर, और उसकी मृत्यु की इच्छा न कर।
19 A person of great wrath must pay the penalty; for if you rescue him, you will only have to do it again. अति क्रोधी मनुष्य को दंड भुगतना पड़ेगा; यदि तू उसे बचाता है, तो तुझे उसे बार-बार बचाना पड़ेगा।
20 Listen to counsel and accept discipline, that you may gain wisdom in the days to come. सम्मति को सुन ले और शिक्षा को ग्रहण कर कि तू जीवन भर बुद्धिमान बना रहे।
21 Many are the plans in a person's heart, but it is the counsel of our Father that will stand. मनुष्य के मन में बहुत सी योजनाएँ होती हैं, परंतु जो यहोवा का उद्देश्य होता है वही पूरा होता है।
22 What is desired in a person is covenant love, and a poor person is better than a liar. मनुष्य का दयालु होना शोभनीय है; और झूठा होने से उत्तम निर्धन होना है।
23 The fear of our Father leads to life, and whoever has it rests satisfied, untouched by harm. यहोवा का भय जीवन की ओर ले जाता है; और जो उसका भय मानता है, वह सुखी रहता है और उस पर विपत्ति नहीं पड़ती।
24 The sluggard buries his hand in the dish and will not even bring it back to his mouth. आलसी मनुष्य भोजन की थाली में अपना हाथ डालता तो है, परंतु उसे अपने मुँह तक नहीं ले जाता।
25 Strike a mocker, and the simple will learn prudence; reprove a person of understanding, and he will gain knowledge. ठट्ठा करनेवाले की पिटाई कर, इससे नासमझ मनुष्य समझदार हो जाएगा; जिसके पास समझ है उसे डाँट तो वह अधिक ज्ञान पाएगा।
26 Whoever does violence to his father and drives away his mother is a son who brings shame and disgrace. जो पुत्र अपने पिता से दुर्व्यवहार करता और अपनी माता को घर से निकाल देता है, वह निंदा और अपमान का कारण है।
27 Stop listening to instruction, my son, and you will stray from the words of knowledge. हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा की बातें सुनना छोड़ देगा तो ज्ञान के वचनों से भटक जाएगा।
28 A worthless witness mocks at justice, and the mouth of the wicked gulps down wickedness. भ्रष्‍ट गवाह न्याय को ठट्ठों में उड़ाता है, और दुष्‍ट मनुष्य बुराई से तृप्‍त होते हैं।
29 Punishment is prepared for mockers, and beatings for the backs of fools. ठट्ठा करनेवालों के लिए दंड, और मूर्खों की पीठ के लिए कोड़े ठहराए जाते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]