Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Wine is a mocker, strong drink a brawler, and whoever staggers under it is not wise. दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उनसे मतवाला होता है, वह बुद्धिमान नहीं होता।
2 The terror of a king is like the growl of a lion; whoever provokes him to anger forfeits his own life. राजा का भयंकर क्रोध सिंह की दहाड़ के समान होता है, जो उसे भड़काता है, वह अपने प्राण से हाथ धो बैठता है।
3 It is an honor for a person to keep clear of strife, but every fool is quick to quarrel. लडा़ई-झगडे़ से दूर रहना मनुष्य के लिए आदर की बात है, परंतु सब मूर्ख झगड़ने को तैयार रहते हैं।
4 A lazy person will not plow in autumn; so at harvest he looks for a crop and finds nothing. आलसी मनुष्य बोआई का समय आने पर हल नहीं जोतता, इसलिए कटनी के समय वह भीख माँगता है, पर कुछ नहीं पाता।
5 The purposes of a person's heart are deep waters, but one who has understanding draws them out. मनुष्य के मन की युक्‍ति अथाह जल के समान है, परंतु समझदार मनुष्य उसे खींच निकालता है।
6 Many a person proclaims his own loyal love, but a faithful one—who can find? बहुत से लोग अपनी विश्‍वासयोग्यता का दावा करते हैं, परंतु विश्‍वासयोग्य मनुष्य कौन पा सकता है?
7 The righteous walk in their integrity; blessed are their children after them! धर्मी जन खराई से चलता है; और उसके साथ उसकी संतान भी धन्य होती है।
8 A king seated on the throne of judgment winnows out all evil with his eyes. न्यायासन पर विराजमान राजा अपनी दृष्‍टि ही से सब बुराई को छाँटकर अलग कर देता है।
9 Who can say, "I have kept my heart pure; I am cleansed from my sin"? कौन कह सकता है, “मैंने अपना हृदय पवित्र किया है, मैं अपने पाप से शुद्ध हो गया हूँ”?
10 Unequal weights and unequal measures—our Father detests them both. खोटे बाट और खोटे माप, इन दोनों से यहोवा को घृणा है।
11 Even a child is known by his actions, by whether his conduct is pure and upright. बालक भी अपने कामों से पहचाना जाता है कि उसका आचरण शुद्ध और उचित है या नहीं।
12 The hearing ear and the seeing eye—our Father made them both. सुननेवाले कान और देखनेवाली आँख, इन दोनों को यहोवा ही ने बनाया है।
13 Do not love sleep, or you will grow poor; open your eyes, and you will have plenty of bread. नींद से प्रीति न रख, अन्यथा तू दरिद्र हो जाएगा; आँखें खोल और तेरे पास पर्याप्‍त भोजन होगा।
14 "Worthless, worthless!" says the buyer—then off he goes and boasts of his bargain. खरीदने के समय ग्राहक कहता है, “यह अच्छी नहीं है,” पर खरीदकर ले जाने के बाद बड़ाई मारता है।
15 There is gold and an abundance of jewels, but lips that speak knowledge are a rare treasure. सोना और बहुमूल्य रत्‍न तो बहुत हैं, परंतु ज्ञान भरी बातें और भी अधिक मूल्यवान होती हैं।
16 Take the garment of one who puts up security for a stranger; hold it as a pledge when he does so for foreigners. अजनबी की जमानत देनेवाले के वस्‍त्र, और परदेशी की जमानत देनेवाले से कोई वस्तु गिरवी रख ले।
17 Bread gained by deceit tastes sweet, but afterward the mouth is full of gravel. छल-कपट से प्राप्‍त रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परंतु बाद में उसका मुँह कंकड़ से भर जाता है।
18 Plans are established by counsel; so wage war only with wise guidance. सम्मति के द्वारा ही योजनाएँ बना, और उचित सलाह लेकर ही युद्ध कर।
19 A gossip betrays a confidence; so do not keep company with a babbler. जो बातों को इधर-उधर करता फिरता है, वह भेद प्रकट करता है, इसलिए बकवादी से मेल-जोल न रखना।
20 Whoever curses his father or mother—his lamp will be snuffed out in deepest darkness. जो अपने माता-पिता को कोसता है, उसका दीपक घोर अंधकार में बुझ जाता है।
21 An inheritance gained too quickly at the start will not be blessed in the end. जो भाग आरंभ में जल्दबाज़ी से प्राप्‍त होता है, उस पर बाद में आशिष नहीं होती।
22 Do not say, "I will pay back evil for evil." Wait for our Father, and he will deliver you. मत कह, “मैं बुराई का बदला लूँगा।” यहोवा की प्रतीक्षा कर, वही तुझे छुड़ाएगा।
23 Our Father detests unequal weights, and dishonest scales are no good. खोटे बाटों से यहोवा को घृणा है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।
24 A person's steps are directed by our Father; how then can anyone understand his own way? मनुष्य के कदमों को यहोवा ही निर्धारित करता है, फिर मनुष्य अपना मार्ग कैसे समझ सकता है?
25 It is a trap to rashly dedicate something and only later reconsider the vow. मनुष्य के लिए बिना सोचे-समझे किसी वस्तु को पवित्र ठहराना, और मन्‍न‍त मानकर फिर से विचार करना फंदा ठहरता है।
26 A wise king winnows out the wicked and drives the threshing wheel over them. बुद्धिमान राजा दुष्‍टों को फटकता है, और दाँवने का पहिया उन पर चलवाता है।
27 The human spirit is the lamp of our Father, searching every inmost part. मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है, जो मनुष्य के सब भीतरी भागों को खोजता है।
28 Loyal love and faithfulness preserve a king; by loyal love his throne is upheld. करुणा और सच्‍चाई राजा की रक्षा करती हैं, और धार्मिकता के कारण उसका सिंहासन दृढ़ रहता है।
29 The glory of the young is their strength, but the splendor of the old is gray hair. जवानों का गौरव उनका बल है, परंतु बूढ़ों की शोभा उनके पके बाल हैं।
30 Wounding blows scrub away evil, and beatings cleanse the inmost parts. कोड़ों के घाव से बुराई दूर होती है, और मार खाने से अंतःकरण शुद्ध होता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]