Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The king's heart is a stream of water in our Father's hand; he turns it wherever he pleases. राजा का मन यहोवा के हाथ में जल-धारा के समान है, वह उसे जहाँ चाहता है मोड़ देता है।
2 Every way of a person seems right in their own eyes, but our Father weighs the heart. मनुष्य का सारा चाल-चलन उसकी अपनी दृष्‍टि में तो ठीक होता है, परंतु यहोवा मन को तौलता है।
3 To do what is right and just is more pleasing to our Father than sacrifice. धार्मिकता और न्याय का अनुसरण करना यहोवा को बलिदान से भी अधिक ग्रहणयोग्य है।
4 Haughty eyes and a proud heart—the lamp of the wicked—are sin. चढ़ी आँखें और घमंडी मन, अर्थात् दुष्‍टों की खेती, ये पाप हैं।
5 The plans of the diligent lead surely to abundance, but all who are hasty end up in poverty. परिश्रमी की योजनाएँ निश्‍चय ही लाभदायक होती हैं, परंतु प्रत्येक जो उतावली करता है वह दरिद्र हो जाता है।
6 Making a fortune by a lying tongue is a fleeting vapor, a deadly trap. झूठ बोलकर धन कमाना उड़ जानेवाली भाप और मृत्यु का पीछा करने के समान है।
7 The violence of the wicked will drag them away, because they refuse to do what is just. दुष्‍टों की हिंसा उन्हीं का नाश करती है, क्योंकि वे न्यायोचित कार्य करने से इनकार करते हैं।
8 The way of the guilty is crooked, but the conduct of the pure is upright. अपराधी मनुष्य की चाल टेढ़ी होती है, परंतु जो पवित्र है उसका चाल-चलन खरा होता है।
9 Better to live in a corner of the roof than in a shared house with a quarrelsome wife. झगड़ालू पत्‍नी के साथ घर के भीतर रहने की अपेक्षा छत पर एक कोने में रहना अच्छा है।
10 The soul of the wicked craves evil; their neighbor finds no mercy in their eyes. दुष्‍ट का मन बुराई की लालसा करता है; उसकी आँखों में अपने पड़ोसी के लिए दया नहीं होती।
11 When a mocker is punished, the simple grow wise; when the wise are instructed, they gain knowledge. जब ठट्ठा करनेवाले को दंड दिया जाता है, तो भोला मनुष्य बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को शिक्षा दी जाती है, तो वह ज्ञान प्राप्‍त करता है।
12 Our Father, the Righteous One, observes the house of the wicked and brings the wicked to ruin. धर्मी परमेश्‍वर दुष्‍ट के घर पर दृष्‍टि रखता है, और दुष्‍टों को विनाश के गड्‌ढे में डाल देता है।
13 Whoever shuts their ears to the cry of the poor will also cry out and not be answered. जो कंगाल की दुहाई अनसुनी करता है, उसकी अपनी पुकार भी सुनी न जाएगी।
14 A gift given in secret soothes anger, and a bribe slipped into the cloak calms strong wrath. गुप्‍त में दी गई भेंट क्रोध को शांत कर देती है, और चुपके से दिया गया उपहार प्रचंड क्रोध को ठंडा कर देता है।
15 When justice is done, it is a joy to the righteous but terror to those who do evil. न्याय के कार्य करना धर्मी के लिए तो आनंद, परंतु अनर्थकारियों के लिए भय का कारण होता है।
16 A person who strays from the way of understanding will rest in the assembly of the dead. जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, वह मरे हुओं के बीच ठिकाना पाएगा।
17 Whoever loves pleasure will become poor; whoever loves wine and oil will never grow rich. जो सुख-विलास से प्रीति रखता है वह कंगाल हो जाएगा; जो दाखमधु और तेल से प्रीति रखता है, वह कभी धनी न होगा।
18 The wicked become a ransom for the righteous, and the treacherous for the upright. दुष्‍ट मनुष्य धर्मी के बदले, और विश्‍वासघाती सीधे लोगों के बदले दंड भोगते हैं।
19 Better to live in a desert land than with a quarrelsome and complaining wife. झगड़ालू और चिड़चिड़ी पत्‍नी के साथ रहने से जंगल में रहना उत्तम है।
20 Precious treasure and oil are in the home of the wise, but a fool devours all he has. बुद्धिमान के घर में अनमोल धन और तेल पाए जाते हैं, परंतु मूर्ख व्यक्‍ति उन्हें उड़ा देता है।
21 Whoever pursues righteousness and faithful love will find life, righteousness, and honor. जो धार्मिकता और कृपा की खोज में रहता है, वह जीवन, धार्मिकता और सम्मान प्राप्‍त करता है।
22 A wise person scales the city of the mighty and brings down the stronghold they trust in. बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़ जाता है, और उनके उस गढ़ को ढा देता है जिस पर वे भरोसा करते हैं।
23 Whoever guards their mouth and tongue keeps themselves out of trouble. जो अपने मुँह और जीभ पर नियंत्रण रखता है, वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।
24 "Mocker" is the name of the proud and arrogant who acts with outrageous insolence. “अभिमानी,” “अहंकारी,” और “ठट्ठा करनेवाला,” उसी मनुष्य के नाम हैं जो बड़े घमंड के साथ कार्य करता है।
25 The craving of a lazy person kills him, for his hands refuse to work. आलसी की लालसा उसकी मृत्यु का कारण होती है, क्योंकि उसके हाथ परिश्रम करने से इनकार करते हैं।
26 All day long the craving grows, but the righteous give and do not hold back. वह दिन भर लालसा ही किया करता है, परंतु धर्मी देता रहता है और अपना हाथ नहीं रोकता।
27 The sacrifice of the wicked is detestable—how much more when brought with evil intent. दुष्‍टों का बलिदान तो घृणित है, पर जब वह उसे दुर्भावना से चढ़ाता है तो वह और भी अधिक घृणित होगा।
28 A false witness will perish, but whoever listens will testify with lasting effect. झूठा गवाह नष्‍ट हो जाएगा, पर जो ध्यान से सुनता है, उसकी गवाही स्थिर बनी रहेगी।
29 The wicked put on a bold face, but the upright give thought to their ways. दुष्‍ट मनुष्य अपने चेहरे को कठोर कर लेता है, परंतु सीधा मनुष्य अपनी चाल-चलन पर ध्यान देता है।
30 There is no wisdom, no understanding, no counsel that can stand against our Father. ऐसी कोई बुद्धि, कोई समझ और कोई युक्‍ति नहीं, जो यहोवा के विरुद्ध ठहर सके।
31 The horse is made ready for the day of battle, but victory belongs to our Father. घोड़े को युद्ध के दिन के लिए तैयार किया तो जाता है, परंतु विजय यहोवा ही से प्राप्‍त होती है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]