Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 A good name is to be chosen rather than great riches, and favor is better than silver or gold. अपार धन की अपेक्षा अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है; चाँदी और सोने की अपेक्षा कृपा पाना उत्तम है।
2 The rich and the poor meet together; our Father is the Maker of them all. धनी और निर्धन में यही समानता है कि यहोवा उन दोनों का सृजनहार है।
3 The prudent sees danger and takes cover, but the simple keep going and pay the price. समझदार मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है, परंतु अनुभवहीन लोग आगे बढ़कर कष्‍ट भोगते हैं।
4 The reward for humility and the fear of our Father is riches and honor and life. नम्रता का और यहोवा का भय मानने का प्रतिफल धन, सम्मान और जीवन हैं।
5 Thorns and snares lie in the path of the crooked; whoever guards his soul stays far from them. कुटिल मनुष्य के मार्ग में काँटे और फंदे होते हैं; जो अपने प्राण की रक्षा करता है, वह उनसे दूर रहता है।
6 Train up a child in the way he should go, and even when he is old he will not depart from it. बच्‍‍चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिस पर उसे चलना चाहिए, और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा।
7 The rich rules over the poor, and the borrower is slave to the lender. धनी मनुष्य निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास हो जाता है।
8 Whoever sows injustice will reap calamity, and the rod of his fury will fail. जो अधर्म का बीज बोता है वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके क्रोध की लाठी टूट जाएगी।
9 Whoever has a generous eye will be blessed, for he shares his bread with the poor. उदार व्यक्‍ति आशीषित होगा, क्योंकि वह कंगाल को अपने भोजन में से देता है।
10 Drive out the scoffer, and strife goes with him; quarreling and abuse will cease. ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, और कलह तथा अपमान दोनों समाप्‍‍त हो जाएँगे।
11 Whoever loves a pure heart and speaks graciously will have the king as his friend. जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है और जिसकी बातें मनोहर होती हैं, राजा उसका मित्र होता है।
12 The eyes of our Father keep watch over knowledge, but he overturns the words of the traitor. यहोवा की आँखें ज्ञान की रक्षा करती हैं, पर वह विश्‍वासघाती की बातों को पलट देता है।
13 The lazy person says, "There is a lion outside! I will be killed in the streets!" आलसी मनुष्य कहता है, “बाहर तो सिंह खड़ा है! मैं चौक के बीच मार डाला जाऊँगा।”
14 The mouth of forbidden women is a deep pit; whoever draws our Father's anger will fall into it. व्यभिचारिणी का मुँह गहरा गड्‌ढा है; उसमें वही गिरता है जिससे यहोवा क्रोधित होता है।
15 Foolishness is bound up in the heart of a child, but the rod of discipline drives it far away. बच्‍‍चे के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है; अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह उससे दूर की जाती है।
16 Whoever oppresses the poor to enrich himself, or gives to the rich, will come only to poverty. जो अपने लाभ के लिए कंगाल पर अंधेर करता है, या धनी को भेंट देता है, वह केवल हानि ही उठाता है।
17 Listen carefully to the words of the wise, and apply your heart to my knowledge, अपना कान लगाकर बुद्धिमानों के वचन सुन, और मेरे ज्ञान की बातों पर अपना मन लगा;
18 for it will be pleasant if you keep them within you, if all of them are ready on your lips. यदि तू उन्हें अपने मन में बसा ले, और वे तेरे मुँह से सदा निकला करें, तो यह मनभावनी बात होगी।
19 So that your trust may be in our Father, I have made them known to you today, even to you. मैंने आज ये बातें तुझे इसलिए बताई हैं कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो।
20 Have I not written for you thirty sayings of counsel and knowledge, क्या मैंने तेरे लिए उपदेश और ज्ञान की तीस बातें नहीं लिखीं,
21 to teach you what is right and true, so that you may give a true answer to those who sent you? कि तू सत्य के वचनों की सच्‍चाई जाने, और जिन्होंने तुझे भेजा है उन्हें ठीक उत्तर दे सके?
22 Do not rob the poor because he is poor, or crush the afflicted at the gate, किसी दरिद्र को इसलिए न लूट कि वह दरिद्र है, और किसी दुखियारे को कचहरी में न पीस;
23 for our Father will plead their cause and will rob of life those who rob them. क्योंकि यहोवा स्वयं उनका मुकदमा लड़ेगा, और जो उन्हें लूटते हैं उनका प्राण छीन लेगा।
24 Do not befriend a man given to anger, and do not go with a hot-tempered man, क्रोधी मनुष्य से मित्रता न करना, और तुरंत क्रोधित होनेवाले व्यक्‍ति के साथ न चलना,
25 or you will learn his ways and entangle yourself in a snare. कहीं ऐसा न हो कि तू उसके मार्गों पर चले और स्वयं फंदे में फँस जाए।
26 Do not be one of those who give pledges, who put up security for debts. तू उनके जैसा न बनना जो दूसरों के ऋण की जमानत देने पर सहमत होते हैं।
27 If you have nothing to pay with, why should your bed be taken from under you? यदि तेरे पास चुकाने के लिए कुछ न हो, तो तुझसे तेरा बिस्तर भी छीन लिया जाएगा।
28 Do not move the ancient boundary stone that your fathers set up. जो प्राचीन सीमा-चिह्‍न तेरे पूर्वजों ने ठहराया है, उसे न बढ़ाना।
29 Do you see a man skillful in his work? He will stand before kings; he will not stand before ordinary men. यदि तू किसी ऐसे व्यक्‍ति को देखे जो अपने कार्य में निपुण हो, तो वह राजाओं की सेवा में खड़ा होगा, साधारण लोगों की नहीं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]