Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 23 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When you sit down to dine with a ruler, consider carefully what is before you, जब तू किसी शासक के साथ भोजन करने बैठे, तो इस बात का ध्यान रख कि तेरे सामने कौन है,
2 and put a knife to your throat if you are a person ruled by appetite. और यदि तू अधिक खानेवाला है तो थोड़ा ही खाकर उठ जाना।
3 Do not crave his delicacies, for they are deceptive food. उसके स्वादिष्‍ट भोजन की लालसा न करना, क्योंकि वह धोखे का भोजन है।
4 Do not wear yourself out to get rich; have the wisdom to restrain yourself. धनी होने के लिए परिश्रम न कर; इस पर अधिक ध्यान देना छोड़ दे।
5 The moment you look at wealth, it is gone, for it suddenly sprouts wings and flies off toward the heavens like an eagle. क्या तू अपनी दृष्‍टि ऐसी वस्तु पर लगाएगा जो लुप्‍त हो जाती है? क्योंकि धन तो निश्‍चय ही पंख लगाकर उकाब के समान आकाश में उड़ जाता है।
6 Do not eat the bread of a stingy man, and do not crave his delicacies, कंजूस मनुष्य की रोटी न खाना, और न उसके स्वादिष्‍ट भोजन की लालसा करना;
7 for he is the kind of man who keeps counting the cost. "Eat and drink!" he says to you, but his heart is not with you. क्योंकि वह ऐसा मनुष्य है जो मन में हिसाब लगाता रहता है। वह तुझसे कहता तो है, “खा और पी!” पर उसके मन में तुझसे कोई लगाव नहीं।
8 You will vomit up the little you have eaten and will have wasted your pleasant words. जो निवाला तूने खाया है वह भी तुझे उगलना पड़ेगा, और तेरी मीठी बातें व्यर्थ ठहरेंगी।
9 Do not speak in the hearing of a fool, for he will despise the wisdom of your words. मूर्ख से बात न करना, क्योंकि वह तेरी बुद्धि की बातों को तुच्छ जानेगा।
10 Do not move an ancient boundary stone or encroach on the fields of the fatherless, प्राचीन सीमा-चिह्‍न को न बढ़ाना, और न अनाथों के खेतों पर कब्ज़ा करना,
11 for their Redeemer is strong; our Father will take up their cause against you. क्योंकि उनका छुड़ानेवाला सामर्थी है; वही उनका मुकदमा तुम्हारे विरुद्ध लड़ेगा।
12 Apply your heart to instruction and your ears to words of knowledge. अपना मन शिक्षा पर, और अपने कान ज्ञान की बातों पर लगा।
13 Do not withhold discipline from a child; if you strike him with the rod, he will not die. बच्‍‍चे को अनुशासित करने से न रुकना; यदि तू उसे छड़ी लगाए तो वह न मरेगा।
14 Strike him with the rod, and you will deliver his soul from the grave. तू छड़ी लगाकर उसका प्राण अधोलोक से बचा लेगा।
15 My son, if your heart is wise, my own heart will be glad as well. हे मेरे पुत्र, यदि तेरे मन में बुद्धि का वास हो तो मेरा मन भी आनंदित होगा।
16 My inmost being will rejoice when your lips speak what is right. जब तू उचित बातें बोले, तब मेरा मन प्रफुल्लित होगा।
17 Do not let your heart envy sinners, but continue in the fear of our Father all day long. पापियों के प्रति तेरे मन में ईर्ष्या न हो, परंतु तू सदा यहोवा के भय में बने रहना।
18 Surely there is a future, and your hope will not be cut off. निस्संदेह तेरे लिए एक अच्छा भविष्य है, और तेरी आशा न टूटेगी।
19 Hear, my son, and be wise, and keep your heart on the right road. हे मेरे पुत्र, मेरी बात ध्यान से सुन और बुद्धिमान बन; और अपना मन सुमार्ग पर लगा।
20 Do not be among those who get drunk on wine or those who gorge themselves on meat, तू न तो पियक्‍‍कड़ों के साथ, और न अत्यधिक मांस खानेवालों के साथ संगति रखना;
21 for the drunkard and the glutton will come to poverty, and drowsiness will clothe them in rags. क्योंकि पियक्‍‍कड़ और पेटू तो दरिद्र हो जाएँगे, और उनका नींद में रहना उन्हें चिथड़े पहनाएगा।
22 Listen to your father, who gave you life, and do not despise your mother when she is old. अपने पिता की सुनना जिसने तुझे उत्पन्‍न‍ किया है, और जब तेरी माता बूढ़ी हो जाए तो उसे तुच्छ न जानना।
23 Buy truth and do not sell it; buy wisdom, instruction, and understanding. सच्‍चाई को खरीद ले और उसे बेच मत; बुद्धि, शिक्षा, और समझ को भी प्राप्‍त कर।
24 The father of a righteous child will greatly rejoice; whoever fathers a wise son will delight in him. धर्मी का पिता बहुत मगन होगा; और जो बुद्धिमान पुत्र को जन्म देता है, वह उसमें अति आनंदित होगा।
25 Let your father and mother be glad; let her who gave you birth rejoice. तेरे माता-पिता आनंदित हों, और तेरी जननी मगन रहे।
26 My son, give me your heart, and let your eyes delight in my ways. हे मेरे पुत्र, अपना मन मेरी ओर लगा, और तेरी दृष्‍टि मेरे चाल-चलन पर लगी रहे।
27 For a prostitute is a deep pit, and an adulterous woman is a narrow well. वेश्या तो एक गहरे गड्‌ढे के समान, और व्यभिचारिणी स्‍त्री एक सकरे कुएँ के समान होती है।
28 She lies in wait like a robber and leads many men into faithlessness. वह डाकू के समान घात लगाती है, और मनुष्यों में विश्‍वासघातियों की संख्या बढ़ाती है।
29 Who has misery? Who has sorrow? Who has strife? Who has complaints? Who has wounds for no reason? Who has bleary eyes? कौन कहता है, हाय? कौन दुःख में है? कौन झगड़ों में फँसा है? कौन शिकायतें करता है? कौन अकारण घायल है? कौन है जिसकी आँखें लाल हैं?
30 Those who linger long over wine, those who go to sample bowls of mixed wine. वे जो देर तक दाखमधु पीते हैं, और जो मसाला मिली हुई मदिरा की खोज में रहते हैं।
31 Do not gaze at wine while it is red, while it sparkles in the cup and goes down smoothly. जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, जब वह प्याले में लुभावना लगता है, जब वह धार के साथ उंडेला जाता है, तब उस पर दृष्‍टि न करना।
32 In the end it bites like a serpent and stings like a viper. अंत में वह सर्प के समान डसता है, और करैत के समान काटता है।
33 Your eyes will see strange things, and your heart will utter twisted things. तेरी आँखें विचित्र वस्तुएँ देखेंगी और तेरे मन से उलटी-सीधी बातें निकलेंगी।
34 You will be like one lying down in the heart of the sea, like one lying on the top of a ship's mast. तू समुद्र के बीच सोनेवाले के समान, या मस्तूल के सिरे पर लेटनेवाले के समान होगा।
35 "They struck me, but I felt no pain; they beat me, but I did not know it. When will I wake up? I will look for another drink." तू कहेगा, “उन्होंने मुझे मारा, पर मुझे पीड़ा नहीं हुई। उन्होंने मुझे पीटा, पर मुझे पता भी न चला। मैं कब होश में आऊँगा कि फिर से पीऊँ?”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]