Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 24 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Do not envy evil men, and do not desire to be with them, दुष्‍ट लोगों के प्रति ईर्ष्यालु न होना, और न उनकी संगति की चाहत रखना।
2 for their hearts plot violence, and their lips speak of trouble. क्योंकि उनके मन हिंसा की योजना बनाते हैं, और उनके मुँह दुष्‍टता की बातें बोलते हैं।
3 By wisdom a house is built, and by understanding it is established; घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा वह स्थिर रहता है;
4 and by knowledge its rooms are filled with all precious and pleasant riches. तथा ज्ञान के द्वारा उसके कमरे सब प्रकार की बहुमूल्य और मनभावनी वस्तुओं से भर जाते हैं।
5 A wise man is full of strength, and a man of knowledge increases his power, बुद्धिमान पुरुष सामर्थी होता है, और ज्ञानी पुरुष अपनी शक्‍ति बढ़ाता है।
6 for by wise guidance you can wage your war, and victory comes through many counselors. क्योंकि उचित सलाह से युद्ध लड़ा जाता है, और सलाहकारों की बहुतायत से विजय प्राप्‍त होती है।
7 Wisdom is too high for a fool; at the gate, he has nothing to say. बुद्धि तो मूर्ख की पहुँच से परे है; सभा में उसके पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता।
8 Whoever plans to do evil will be called a schemer. जो बुराई की युक्‍ति करता है, उसे लोग षड्यंत्रकारी कहते हैं।
9 A fool's scheming is sin, and the scoffer is detestable to people. मूर्खतापूर्ण योजना बनाना पाप है, और ठट्ठा करनेवाले से लोग घृणा करते हैं।
10 If you falter in a time of trouble, your strength is small. यदि तू विपत्ति के समय हार मान ले, तो तेरी शक्‍ति बहुत सीमित है।
11 Rescue those being taken away to death, and hold back those stumbling toward the slaughter. जो लोग मार डाले जाने के लिए घसीटे जाते हैं, उन्हें छुड़ा; जो घात होने को लड़खड़ाते हुए जा रहे हैं, उन्हें रोक।
12 If you say, "Look, we did not know this," does not he who weighs the heart perceive it? Does not he who watches over your soul know it? And will he not repay each person according to his deeds? यदि तू कहे, “देख, हम तो यह जानते नहीं थे,” तो क्या मन का जाँचनेवाला इसे नहीं समझता? क्या तेरे प्राण की रक्षा करनेवाला यह नहीं जानता? क्या वह मनुष्य को उसके कार्य के अनुसार प्रतिफल न देगा?
13 My son, eat honey, for it is good, and the honeycomb's drippings are sweet to your taste. हे मेरे पुत्र, तू मधु खा क्योंकि वह अच्छा है, हाँ, छत्ते से टपकनेवाला मधु तुझे मीठा लगेगा;
14 Know that wisdom is just like this to your soul; if you find it, there is a future, and your hope will not be cut off. और तू यह भी जान ले कि बुद्धि तेरे प्राण के लिए वैसी ही मीठी लगेगी। यदि तू उसे पा ले तो तेरा भविष्य अच्छा होगा और तेरी आशा न टूटेगी।
15 Do not lie in wait, you wicked man, against the home of the righteous; do not destroy his resting place, हे दुष्‍ट, तू धर्मी के निवास को लूटने के लिए घात न लगा, और उसके विश्रामस्थान को न उजाड़;
16 for though the righteous falls seven times, he rises again, but the wicked stumble in disaster. क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे, फिर भी उठ खड़ा होगा; परंतु दुष्‍ट लोग विपत्ति के समय गिरकर नष्‍ट हो जाते हैं।
17 Do not rejoice when your enemy falls, and do not let your heart be glad when he stumbles, जब तेरा शत्रु गिरे तो तू आनंदित न होना, और जब वह ठोकर खाए तो तेरा मन मगन न हो।
18 lest our Father see it and be displeased, and turn his anger away from him. कहीं ऐसा न हो कि यहोवा यह देखकर अप्रसन्‍न हो, और अपना क्रोध उस पर से हटा ले।
19 Do not fret because of evildoers, and do not envy the wicked, कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, और न दुष्‍ट लोगों के प्रति ईर्ष्या रख;
20 for the evil man has no future; the lamp of the wicked will be snuffed out. क्योंकि दुष्‍ट मनुष्य का कोई भविष्य नहीं, और दुष्‍टों का दीपक बुझ जाएगा।
21 My son, fear our Father and the king, and do not join with those who rebel against them, हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; और विद्रोह करनेवालों के साथ न मिलना,
22 for their disaster will rise suddenly, and who knows the ruin that both of them can bring? क्योंकि उन पर अचानक विपत्ति आ पड़ेगी, और दोनों की ओर से आनेवाले विनाश को कौन जानता है?
23 These also are sayings of the wise: Showing partiality in judgment is not good. बुद्धिमानों के वचन ये भी हैं : न्याय में पक्षपात करना उचित नहीं है।
24 Whoever says to the guilty, "You are innocent," peoples will curse him and nations will denounce him, जो दोषी से कहता है, “तू निर्दोष है,” उसे लोग शाप देते हैं और राज्य-राज्य के लोग उसकी निंदा करते हैं;
25 but it will go well for those who convict the guilty, and a rich blessing will come upon them. परंतु जो लोग दोषी को डाँटते हैं उनका भला होता है, और उन्हें उत्तम आशिषें प्राप्‍त होंगी।
26 An honest answer is like a kiss on the lips. जो सीधा उत्तर देता है, वह मानो मित्र के समान गले लगाता है।
27 Prepare your work outside, get your fields ready, and after that build your house. पहले अपना बाहर का काम-काज निपटा लेना, और अपने खेत का काम संभाल लेना; उसके बाद अपना घर बनाना।
28 Do not be a witness against your neighbor without cause; would you deceive with your lips? अपने पड़ोसी के विरुद्ध अकारण साक्षी न देना, और न अपने होंठों से छल करना।
29 Do not say, "I will do to him as he did to me; I will pay the man back for what he has done." मत कह, “जैसा उसने मेरे साथ किया है वैसा ही मैं भी उसके साथ करूँगा, और उसके काम का बदला चुकाऊँगा।”
30 I passed by the field of a lazy man, by the vineyard of someone lacking sense, मैं आलसी मनुष्य के खेत, अर्थात् निर्बुद्धि मनुष्य की दाख की बारी के पास से होकर निकला;
31 and there it was, all overgrown with thorns; the ground was covered with weeds, and its stone wall was broken down. तो देखो, उसमें चारों ओर कँटीली झाड़ियाँ उग आई हैं; वह बिच्छू-घास से ढक गई है, और उसकी पत्थर की दीवार ढह गई है।
32 Then I looked and took it to heart; I saw and received instruction. जब मैंने यह देखा तो इस पर विचार किया; मैंने देखा और शिक्षा प्राप्‍त की :
33 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest, थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी देर और लेटे रहना,
34 and poverty will come upon you like a robber, and scarcity like an armed man. तब तेरी निर्धनता लुटेरे के समान और तेरी घटी शस्‍त्रधारी की भाँति तुझ पर आ पड़ेगी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]