Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 These also are proverbs of Solomon, which the men of Hezekiah king of Judah copied out. ये भी सुलैमान के नीतिवचन हैं, जिनकी प्रतिलिपि यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लोगों ने बनाई थी।
2 It is the glory of our Father to conceal a matter, but the glory of kings to search a matter out. परमेश्‍वर की महिमा किसी बात को गुप्‍त रखने में है, परंतु राजाओं की महिमा गुप्‍त बात को खोज निकालने में है।
3 As the heavens are high and the earth is deep, so the heart of kings is unsearchable. जैसे आकाश की ऊँचाई और पृथ्वी की गहराई अथाह है, वैसे ही राजाओं का मन भी होता है।
4 Take away the dross from the silver, and a vessel comes forth for the refiner. जब चाँदी की अशुद्धता दूर कर दी जाती है तो वह सुनार के काम की वस्तु बन जाती है;
5 Take away the wicked from before the king, and his throne will be established in righteousness. जब दुष्‍टों को राजा के सामने से दूर कर दिया जाता है तो उसका सिंहासन धार्मिकता के कारण स्थिर रहता है।
6 Do not put yourself forward in the king's presence, and do not stand in the place of the great; राजा के सामने अपनी बड़ाई न करना, और न ही बड़े लोगों के स्थान में खड़ा होना;
7 for it is better to be told, "Come up here," than to be put in a lower place in front of a noble you can see. क्योंकि किसी कुलीन पुरुष के सामने तुझे नीचे बैठा दिए जाने की अपेक्षा यह अच्छा है कि तुझसे कहा जाए, “आगे आकर बैठ।”
8 Do not rush into a quarrel, for what will you do in the end when your neighbor puts you to shame? जो तूने देखा है उसे तुरंत न्यायालय में लेकर न जा; नहीं तो तू बाद में क्या करेगा जब तेरा पड़ोसी तुझे लज्‍जित करेगा?
9 Argue your case with your neighbor himself, but do not disclose another's secret, अपने पड़ोसी के साथ विवाद में अपना पक्ष तो रख, परंतु किसी दूसरे का भेद न खोल।
10 lest the one who hears it shame you, and your bad reputation never goes away. कहीं ऐसा न हो कि सुननेवाला तुझे धिक्‍‍कारे, और तेरी बदनामी होती रहे।
11 A word spoken at the right moment is like apples of gold in settings of silver. उचित समय पर कही गई बात चाँदी की टोकरियों में रखे सोने के सेबों के समान होती है।
12 Like a ring of gold or an ornament of fine gold is wise correction to a listening ear. जैसे सोने की बाली या शुद्ध सोने का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही माननेवाले के कान में बुद्धिमान की डाँट होती है।
13 Like the cold of snow in the time of harvest is a faithful messenger to those who send him; he refreshes the soul of his masters. कटनी के समय की ठंडी-ठंडी हवा के समान ही विश्‍वासयोग्य दूत होता है, क्योंकि वह अपने भेजनेवालों अर्थात् अपने स्वामियों का जी ठंडा करता है।
14 Like clouds and wind without rain is one who boasts of a gift never given. झूठ-मूठ के दान की बड़ाई मारनेवाला मनुष्य बिना वर्षा के बादल और हवा के समान होता है।
15 By patience a ruler is persuaded, and a soft tongue breaks bone. धीरज धरने के द्वारा शासक को मनाया जा सकता है, और विनम्र वाणी हड्डी को भी तोड़ डालती है।
16 If you find honey, eat only enough, or you will have too much and vomit. यदि तुझे मधु मिला है तो उतना ही खा जितना तेरे लिए आवश्यक हो, ऐसा न हो कि तू अधिक खाकर उसे उगल दे।
17 Don't visit your neighbor's house too often, or he will grow weary of you and hate you. अपने पड़ोसी के घर बार-बार जाने से अपने पैरों को रोक, ऐसा न हो कि वह ऊब जाए और तुझसे घृणा करे।
18 Like a club, a sword, and a sharp arrow is one who bears false witness against his neighbor. जो अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी साक्षी देता है, वह घन, तलवार और पैने तीर के समान होता है।
19 Like a bad tooth or a foot out of joint is trust in a faithless person in time of trouble. विपत्ति के समय विश्‍वासघाती पर भरोसा रखना, दुखते दाँत या लड़खड़ाते पैर के समान है।
20 Like one who takes off a garment on a cold day, like vinegar poured on baking soda, is the one who sings songs to a heavy heart. दुःखी मनुष्य के सामने गीत गानेवाला उस व्यक्‍ति के समान है जो जाड़े के दिन उसके वस्‍त्र उतारता है या उसके जले पर नमक छिड़कता है।
21 If your enemy is hungry, give him bread to eat, and if he is thirsty, give him water to drink; यदि तेरा बैरी भूखा है तो उसे खाना खिला, और यदि वह प्यासा है तो उसे पानी पिला;
22 for you will heap coals of fire on his head, and our Father will reward you. क्योंकि इससे तू उसके सिर पर अंगारों का ढेर लगाएगा, और यहोवा तुझे प्रतिफल देगा।
23 The north wind brings forth rain, and a secretive tongue, angry looks. उत्तरी वायु वर्षा लाती है, और चुगलखोर जीभ चेहरे पर क्रोध लाती है।
24 It is better to live in a corner of the rooftop than in a shared house with a quarrelsome wife. झगड़ालू पत्‍नी के साथ घर के भीतर रहने की अपेक्षा छत पर एक कोने में रहना अच्छा है।
25 Like cold water to a weary soul is good news from a distant land. जैसे थके मांदे प्राणी के लिए ठंडा जल, वैसे ही दूर देश से मिला शुभ समाचार होता है।
26 Like a muddied spring or a polluted fountain is a righteous person who gives way before the wicked. दुष्‍ट के सामने झुकनेवाला धर्मी जन गंदले सोते और दूषित कुएँ के समान होता है।
27 It is not good to eat too much honey, nor to seek your own glory. अधिक मधु खाना अच्छा नहीं, और न अपने ही सम्मान की खोज करना कोई सम्मान की बात है।
28 Like a city broken into and left without walls is a person who has no control over his own spirit. जिस मनुष्य में आत्मसंयम नहीं होता, वह ऐसे नगर के समान होता है जिसकी शहरपनाह तोड़ दी गई हो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]