Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 26 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Like snow in summer and like rain at harvest, honor is not fitting for a fool. जैसे ग्रीष्मकाल में हिम का गिरना और कटनी के समय वर्षा का होना, वैसे ही मूर्ख को सम्मान मिलना भी उचित नहीं।
2 Like a fluttering sparrow or a darting swallow, an undeserved curse does not come to rest. जैसे फुदकती हुई गौरैया और उड़ती हुई अबाबील नहीं ठहरती, वैसे ही अकारण दिया गया शाप भी नहीं ठहरता।
3 A whip for the horse, a bridle for the donkey, and a rod for the backs of fools. घोड़े के लिए चाबुक, गधे के लिए लगाम, और मूर्खों की पीठ के लिए छड़ी है।
4 Do not answer a fool according to his foolishness, or you yourself will be like him. मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुसार उत्तर न देना, ऐसा न हो कि तू भी उसके तुल्य ठहरे।
5 Answer a fool according to his foolishness, or he will be wise in his own eyes. मूर्ख को उसी की मूर्खता के आधार पर उत्तर देना, ऐसा न हो कि वह अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान ठहरे।
6 Whoever sends a message through a fool cuts off his own feet and drinks down violence. जो मूर्ख के हाथ से संदेश भेजता है, वह मानो अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारता और हिंसा को निमंत्रण देता है।
7 Like the legs of a lame man hanging useless is a proverb in the mouth of fools. जैसे लंगड़े व्यक्‍ति के लटकते हुए पैर व्यर्थ होते हैं, वैसे ही मूर्खों के मुँह में नीतिवचन होता है।
8 Like binding a stone in a sling is giving honor to a fool. जैसे गोफन में पत्थर को बाँधना व्यर्थ होता है, वैसे ही मूर्ख को सम्मान देना होता है।
9 Like a thornbush in the hand of a drunkard is a proverb in the mouth of fools. जैसे शराबी के हाथ में काँटा गड़ता है, वैसे ही मूर्खों के मुँह में नीतिवचन होता है।
10 Like an archer who wounds everyone is one who hires a fool or hires any passerby. मूर्खों और राह चलते लोगों को मज़दूरी पर लगानेवाला उस धनुर्धारी के समान है जो हर एक को घायल करता है।
11 As a dog returns to its vomit, so a fool repeats his foolishness. जैसे कुत्ता अपनी उलटी को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दोहराता है।
12 Do you see someone wise in his own eyes? There is more hope for a fool than for him. क्या तू ऐसे मनुष्य को देखता है जो अपनी ही दृष्‍टि में बुद्धिमान है? उससे बढ़कर आशा तो मूर्ख के लिए है।
13 The lazy person says, "There is a lion in the road! A lion in the streets!" आलसी मनुष्य कहता है, “मार्ग में सिंह है! चौक में सिंह है!”
14 As a door turns on its hinges, so the lazy person turns on his bed. जैसे किवाड़ अपने कब्ज़ों पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।
15 The lazy person buries his hand in the dish; it wearies him to bring it back to his mouth. आलसी मनुष्य भोजन की थाली में अपना हाथ डालता तो है, परंतु अपने मुँह तक ले जाने में उसे थकान होती है।
16 The lazy person is wiser in his own eyes than seven who answer wisely. आलसी स्वयं को उन सात मनुष्यों से भी अधिक बुद्धिमान समझता है जो समझदारी से उत्तर दे सकते हैं।
17 Like grabbing a dog by the ears is a passerby who meddles in a quarrel not his own. जो दूसरों के झगड़े में दख़ल देता है, वह उसके समान है जो आवारा कुत्ते को कानों से पकड़ता है।
18 Like a madman shooting firebrands, arrows, and death, जैसा एक पागल जो जलती लकड़ियाँ तथा घातक तीर फेंकता है,
19 so is the one who deceives his neighbor and says, "I was only joking!" वैसा ही वह मनुष्य होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “अरे, मैं तो मज़ाक कर रहा था।”
20 Without wood a fire goes out, and without a gossip a quarrel dies down. जैसे लकड़ी न होने से आग बुझ जाती है, वैसे ही जहाँ कानाफूसी करनेवाला नहीं होता, वहाँ झगड़ा शांत हो जाता है।
21 As charcoal to embers and wood to fire, so a quarrelsome person kindles strife. जैसे अंगारों के लिए कोयला और आग के लिए लकड़ी होती है, वैसे ही झगड़ा भड़काने के लिए झगड़ालू मनुष्य होता है।
22 The words of a gossip are like choice morsels; they sink down into the inmost parts. कानाफूसी करनेवाले की बातें स्वादिष्‍ट भोजन के समान होती हैं, और वे मन में समा जाती हैं।
23 Like a glaze covering an earthen pot are smooth lips with an evil heart. जैसे मिट्टी के बरतन पर चाँदी की कलई चढ़ी होती है, वैसे ही दुष्‍‍ट मनवाले की चिकनी-चुपड़ी बातें होती हैं।
24 An enemy disguises himself with his lips, but in his heart he harbors deceit. बैरी अपनी बातों से बैर को छिपा लेता है, और अपने भीतर छल को दबाए रखता है।
25 When he speaks graciously, do not believe him, for seven abominations fill his heart. जब वह मीठी-मीठी बातें करे तो उसका विश्‍वास न करना, क्योंकि उसके मन में सात घृणित बातें हैं।
26 Though his hatred is hidden by deceit, his wickedness will be exposed in the assembly. चाहे छल के कारण उसका बैर छिप भी जाए, फिर भी उसकी दुष्‍‍टता सभा के बीच प्रकट हो जाएगी।
27 Whoever digs a pit will fall into it, and a stone rolls back on the one who rolls it. जो गड्‌ढा खोदता है वह स्वयं उसमें गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काता है वह उसी पत्थर के नीचे दब जाएगा।
28 A lying tongue hates those it crushes, and a flattering mouth works ruin. जो व्यक्‍ति किसी को अपनी झूठी बातों से घायल करता है, वह उससे बैर रखता है; और चापलूसी करनेवाला मुँह विनाशकारी होता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]