Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 27 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Do not boast about tomorrow, for you do not know what a day may bring. आने वाले कल के विषय में डींग न मार, क्योंकि तू नहीं जानता कि वह दिन तेरे लिए क्या लेकर आएगा।
2 Let someone else praise you, and not your own mouth; a stranger, and not your own lips. तेरी प्रशंसा कोई दूसरा करे तो करे, परंतु तू आप न करना; कोई अन्य करे तो करे, परंतु तू अपनी प्रशंसा न करना।
3 A stone is heavy and the sand a burden, but a fool's provocation is heavier than both. पत्थर तो भारी और बालू वज़नदार होती है, परंतु मूर्ख का क्रोध इन दोनों से भी भारी होता है।
4 Wrath is cruel and anger is overwhelming, but who can stand before jealousy? प्रकोप तो भयानक और क्रोध बाढ़ के समान होता है, परंतु ईर्ष्या के सामने कौन टिक सकता है?
5 Open rebuke is better than love that stays hidden. खुली डाँट, गुप्‍त प्रेम से उत्तम है।
6 A friend's wounds are faithful, but an enemy's kisses are deceitful. मित्र के द्वारा लगे घाव विश्‍वासयोग्य होते हैं, परंतु बैरी अधिक चुंबन करता है।
7 A well-fed person tramples honeycomb, but to the hungry even what is bitter tastes sweet. तृप्‍त होने पर मनुष्य को शहद भी फीका लगता है, परंतु भूखे को कड़वी वस्तु भी मीठी लगती है।
8 A man who strays from his home is like a bird that strays from its nest. अपना घर छोड़कर भटकनेवाला मनुष्य उस पक्षी के समान है, जो अपना घोंसला छोड़कर उड़ता-फिरता है।
9 Oil and incense gladden the heart, and the sweetness of a friend comes from heartfelt counsel. जैसे तेल और इत्र मन को आनंदित करते हैं, वैसे ही मित्र के हृदय से निकली मनोहर सम्मति भी मन को आनंदित करती है।
10 Do not forsake your friend or your father's friend, and do not go to your brother's house when disaster strikes; better a neighbor nearby than a brother far off. अपने मित्र और अपने पिता के मित्र को न त्यागना, और अपनी विपत्ति के समय अपने भाई के घर न जाना; दूर रहनेवाले भाई की अपेक्षा निकट रहनेवाला पड़ोसी उत्तम है।
11 Be wise, my son, and make my heart glad, so that I can answer anyone who taunts me. हे मेरे पुत्र, बुद्धिमान बन और मेरे हृदय को प्रसन्‍न‍ कर, तब मैं अपने निंदा करनेवालों को उत्तर दे सकूँगा।
12 The prudent sees danger and takes cover, but the simple keep going and pay the price. विपत्ति को आते देखकर समझदार मनुष्य छिप जाता है, परंतु नासमझ लोग बढ़े चले जाते हैं और हानि उठाते हैं।
13 Take the garment of one who puts up security for a stranger; hold it as collateral when he does so for a foreign woman. अजनबी की जमानत देनेवाले के वस्‍त्र, और परदेशी की जमानत देनेवाले से कोई वस्तु गिरवी रख ले।
14 Whoever blesses his neighbor with a loud voice early in the morning, it will be taken as a curse. यदि कोई भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, तो उस पड़ोसी के लिए वह शाप समझा जाता है।
15 A quarrelsome wife is like a constant dripping on a rainy day. वर्षा के दिन पानी का निरंतर टपकना, और झगड़ालू पत्‍नी दोनों एक समान हैं;
16 Restraining her is like restraining the wind, or grasping oil with the right hand. उस स्‍त्री को रोकना ऐसा है मानो हवा को रोकना या अपने दाहिने हाथ से तेल को पकड़ना।
17 Iron sharpens iron, and one person sharpens another. जैसे लोहा, लोहे को तेज़ करता है, वैसे ही मित्र, अपने मित्र को सुधारता है।
18 Whoever tends a fig tree will eat its fruit, and whoever guards his master will be honored. जो अंजीर के पेड़ की देखभाल करता है, वह उसका फल खाएगा; और जो अपने स्वामी की सेवा करता है, वह सम्मान पाएगा।
19 As water reflects the face, so the heart reflects the person. जैसे पानी चेहरे को प्रतिबिंबित करता है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रतिबिंबित करता है।
20 The grave and Destruction are never satisfied, and a person's eyes are never satisfied. जैसे अधोलोक और विनाशलोक कभी तृप्‍त नहीं होते, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी कभी तृप्‍त नहीं होतीं।
21 The crucible is for silver and the furnace for gold, and a person is tested by the praise he receives. जैसे कुठाली के द्वारा चाँदी को और भट्ठी के द्वारा सोने को, वैसे ही मनुष्य को उसकी प्रशंसा के द्वारा परखा जाता है।
22 Though you grind a fool in a mortar with a pestle, along with the grain, his foolishness will not leave him. चाहे तू मूर्ख को ओखली में डालकर अनाज के साथ मूसल से कूटे, फिर भी उसकी मूर्खता उससे दूर नहीं होगी।
23 Know well the condition of your flocks, and give careful attention to your herds. अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली-भाँति जान ले, और अपने पशुओं के झुंड पर ध्यान दे;
24 For riches do not last forever, nor does a crown endure to every generation. धन-संपत्ति तो सदा नहीं रहती, और न ही राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है।
25 When the grass is gone and the new growth appears and the mountain herbs are gathered, जब घास कट जाती है, और नई घास उगने लगती है, और पहाड़ों से चारा इकट्ठा किया जाता है,
26 the lambs will provide your clothing, and the goats will provide the price of a field; तब मेमने तेरे वस्‍त्र के लिए होंगे, और बकरों से खेत का मूल्य चुकाया जाएगा।
27 and there will be enough goats' milk for your food, for the food of your household and to sustain your servant girls. तेरे पास बकरियों का पर्याप्‍त दूध होगा, जिससे तेरे और तेरे घराने की तृप्‍ति और तेरी दासियों का पोषण होगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]