Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 28 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The wicked flee when no one pursues, but the righteous are as bold as a lion. दुष्‍ट तब भी भागते हैं जब कोई उनका पीछा नहीं करता, परंतु धर्मी जवान सिंह के समान निडर रहते हैं।
2 When a land rebels, it has many rulers, but with a man of understanding and knowledge, it stays stable. देश में विद्रोह की स्थिति होने पर उसके कई शासक बन बैठते हैं, परंतु एक समझदार और ज्ञानवान मनुष्य के कारण देश में स्थिरता रहती है।
3 A poor man who oppresses the helpless is like a driving rain that leaves no food. जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजन-वस्तु नहीं छोड़ती।
4 Those who forsake the law praise the wicked, but those who keep the law strive against them. जो लोग व्यवस्था को त्याग देते हैं वे दुष्‍टों की प्रशंसा करते हैं, परंतु जो व्यवस्था का पालन करते हैं वे उनका विरोध करते हैं।
5 Evil people do not understand justice, but those who seek our Father understand it fully. बुरे लोग न्याय को नहीं समझते, परंतु यहोवा को खोजनेवाले सब कुछ समझते हैं।
6 Better is a poor man who walks with integrity than a rich man crooked in his ways. खराई से चलनेवाला निर्धन मनुष्य, टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से उत्तम है।
7 Whoever keeps the law is a son with understanding, but a companion of gluttons shames his father. व्यवस्था का पालन करनेवाला पुत्र समझदार होता है, परंतु उड़ानेवालों का साथी अपने पिता को लज्‍जित करता है।
8 Whoever multiplies his wealth by interest and unjust gain gathers it for one who is generous to the poor. जो ब्याज और अनुचित लाभ के द्वारा अपना धन बढ़ाता है, वह उसके लिए जमा करता है जो कंगालों पर कृपा करता है।
9 If anyone refuses to listen to the law, even his prayer is detestable. जो व्यवस्था को सुनने से अपना कान फेर लेता है, उसकी प्रार्थना भी घृणित ठहरती है।
10 Whoever leads the upright astray down an evil path will fall into his own pit, but the blameless will inherit good things. जो सीधे लोगों को भटकाकर दुष्‍टता के मार्ग पर ले जाता है वह अपने ही खोदे हुए गड्‌ढे में गिर जाता है; परंतु खरे लोग उत्तम वस्तुओं के भागी होंगे।
11 A rich man is wise in his own eyes, but a poor man with understanding sees right through him. धनी पुरुष अपनी ही दृष्‍टि में बुद्धिमान होता है, परंतु जो निर्धन व्यक्‍ति समझदार है वह उसे परख लेता है।
12 When the righteous triumph, there is great glory, but when the wicked rise, people go into hiding. जब धर्मी लोग विजयी होते हैं तो बड़ा आनंद होता है, परंतु जब दुष्‍ट प्रबल होते हैं तो लोग स्वयं को छिपा लेते हैं।
13 Whoever conceals his sins will not prosper, but whoever confesses and turns from them will find mercy. जो अपने अपराध छिपाता है वह सफल नहीं होगा, परंतु जो उन्हें मानकर छोड़ देता है उस पर दया की जाएगी।
14 Blessed is the one who always remains reverent, but whoever hardens his heart will fall into calamity. क्या ही धन्य है वह जो सदा प्रभु का भय मानता है, परंतु जो अपने मन को कठोर करता है वह विपत्ति में पड़ता है।
15 Like a roaring lion or a charging bear is a wicked ruler over a helpless people. कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्‍ट शासक दहाड़ते हुए सिंह और झपटते हुए रीछ के समान होता है।
16 A ruler who lacks understanding is a cruel oppressor, but whoever hates unjust gain will prolong his days. नासमझ शासक बहुत अंधेर करता है; परंतु जो अन्याय के धन से घृणा करता है वह दीर्घायु होता है।
17 A man weighed down by the guilt of bloodshed will be a fugitive until death; let no one support him. जो किसी की हत्या के अपराध से दबा हो, वह मृत्यु तक भागता फिरेगा; कोई उसकी सहायता न करे।
18 Whoever walks in integrity will be kept safe, but whoever is crooked in his ways will suddenly fall. जो खराई से चलता है वह बचाया जाएगा, परंतु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ेगा।
19 Whoever works his land will have plenty of bread, but whoever chases empty pursuits will have plenty of poverty. जो अपनी भूमि को जोतेगा, उसके पास भरपूर भोजन होगा; परंतु जो व्यर्थ कामों में लगा रहता है, वह निर्धनता से घिरा रहेगा।
20 A faithful man will abound with blessings, but whoever rushes to get rich will not go unpunished. विश्‍वासयोग्य मनुष्य बहुत सी आशिषें पाएगा, परंतु जो शीघ्र धनी बनना चाहता है, वह निश्‍चय दंड पाएगा।
21 Showing partiality is not good, yet for a piece of bread a man will do wrong. पक्षपात करना अच्छा नहीं; क्योंकि यह अच्छा नहीं है कि पुरुष रोटी के एक टुकड़े के लिए बिक जाए।
22 A stingy man rushes after wealth and does not know that poverty will overtake him. लोभी मनुष्य धन के पीछे भागता है, और यह नहीं जानता कि कंगाली उस पर आ पड़ेगी।
23 Whoever rebukes a man will in the end find more favor than one who flatters with his tongue. जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह बाद में चिकनी-चुपड़ी बातें करनेवाले से अधिक प्रिय हो जाता है।
24 Whoever robs his father or mother and says, "It is no sin," is a companion to one who destroys. जो अपने पिता या अपनी माता को लूटकर कहता है, “यह अपराध नहीं,” वह नाश करनेवाले मनुष्य का साथी ठहरता है।
25 A greedy man stirs up strife, but whoever trusts in our Father will be enriched. लालची मनुष्य झगड़ा उत्पन्‍न करता है, परंतु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह फलता-फूलता है।
26 Whoever trusts in his own heart is a fool, but whoever walks in wisdom will be kept safe. जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; परंतु जो बुद्धिमानी से चलता है, वह छुटकारा पाएगा।
27 Whoever gives to the poor will lack nothing, but whoever closes his eyes to them will receive many curses. जो कंगाल को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परंतु जो उससे दृष्‍टि फेर लेता है उस पर बहुत से शाप आ पड़ते हैं।
28 When the wicked rise, people go into hiding, but when they perish, the righteous flourish. जब दुष्‍ट प्रबल होते हैं तो लोग छिप जाते हैं, परंतु जब वे नाश हो जाते हैं तो धर्मी उन्‍नति करते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]