Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 29 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Whoever is often corrected yet refuses to listen will suddenly be broken beyond healing. जो मनुष्य डाँट खा खाकर भी हठ नहीं छोड़ता, वह अचानक नष्‍‍ट हो जाएगा और फिर कोई उपाय न रहेगा।
2 When the righteous flourish, the people rejoice, but when the wicked rule, the people groan. जब धर्मी लोग ऊँचा पद पाते हैं तो प्रजा आनंदित होती है; परंतु जब दुष्‍ट मनुष्य प्रभुता करता है तो प्रजा कराह उठती है।
3 A man who loves wisdom brings joy to his father, but a companion of prostitutes squanders his wealth. जो मनुष्य बुद्धि से प्रेम रखता है वह अपने पिता को आनंदित करता है, परंतु जो वेश्याओं की संगति करता है वह धन-संपत्ति को उड़ा देता है।
4 By justice a king gives a land stability, but one who is greedy for bribes tears it down. राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परंतु घूस लेनेवाला देश का विनाश करता है।
5 A man who flatters his neighbor spreads a net for his feet. जो व्यक्‍ति अपने पड़ोसी से चिकनी-चुपड़ी बातें करता है, वह अपने पैरों के लिए जाल बिछाता है।
6 An evil man is snared by his own sin, but the righteous sing and rejoice. दुष्‍ट मनुष्य अपने अपराध के जाल में फँस जाता है, परंतु धर्मी जन गीत गाते हुए आनंद मनाता है।
7 The righteous care about justice for the poor, but the wicked have no such understanding. धर्मी मनुष्य निर्धनों के अधिकारों के बारे में सोचता है, परंतु दुष्‍ट उनकी चिंता नहीं करता।
8 Mockers set a city ablaze, but the wise calm the anger. ठट्ठा करनेवाले नगर में आग लगा देते हैं, परंतु बुद्धिमान लोग क्रोध को शांत कर देते हैं।
9 When a wise man goes to court with a fool, the fool rages and scoffs, and there is no peace. जब बुद्धिमान व्यक्‍ति का किसी मूर्ख से विवाद होता है तो मूर्ख या तो क्रोधित होता है या ठट्ठा करता है, और वहाँ शांति नहीं रहती।
10 The bloodthirsty hate the blameless and seek to kill the upright. हत्या करनेवाले उस पुरुष से बैर रखते हैं जो निर्दोष है, परंतु खरे लोग उसकी चिंता करते हैं।
11 A fool vents all his anger, but a wise man holds it back and keeps himself calm. मूर्ख अपने क्रोध को पूरी तरह से प्रकट करता है, परंतु बुद्धिमान अपने क्रोध को शांत कर देता है।
12 If a ruler listens to lies, all his officials become wicked. यदि शासक झूठी बातों पर ध्यान देता है तो उसके सब पदाधिकारी दुष्‍ट हो जाते हैं।
13 The poor man and the oppressor have this in common: our Father gives sight to the eyes of both. निर्धन और अत्याचारी मनुष्य में यह समानता है कि यहोवा दोनों की आँखों को ज्योति देता है।
14 If a king judges the poor with fairness, his throne will be established forever. जो राजा कंगालों का न्याय सच्‍चाई से करता है, उसका सिंहासन सदा स्थिर रहता है।
15 The rod and a word of correction give wisdom, but a child left to himself brings shame to his mother. छड़ी और ताड़ना से बुद्धि प्राप्‍त होती है, परंतु जिस बच्‍चे को मनमानी करने की छूट दी जाती है वह अपनी माता की लज्‍जा का कारण होता है।
16 When the wicked flourish, wrongdoing flourishes, but the righteous will see the wicked's downfall. जब दुष्‍ट लोग बढ़ते हैं तो अपराध भी बढ़ता है, परंतु धर्मी लोग उनके पतन को देखेंगे।
17 Discipline your son, and he will give you peace; he will bring delight to your heart. अपने पुत्र की ताड़ना कर, तो वह तुझे सुख प्रदान करेगा; हाँ, वह तेरे मन को आनंदित करेगा।
18 Where there is no revelation, the people run wild, but blessed is the one who keeps the law. दर्शन के अभाव में लोग निरंकुश हो जाते हैं, पर जो व्यवस्था का पालन करता है वह धन्य होता है।
19 A servant cannot be corrected by words alone; though he understands, he will not obey. दास को केवल बातों के द्वारा सुधारा नहीं जा सकता, क्योंकि समझने पर भी वह नहीं मानता।
20 Do you see a man who is hasty with his words? There is more hope for a fool than for him. क्या तू बोलने में उतावली करनेवाले व्यक्‍ति को देखता है? उससे बढ़कर आशा तो मूर्ख के लिए है।
21 Pamper a servant from childhood, and in the end he will become like an heir. जो अपने दास को बचपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वही दास अंत में उसका पुत्र बन बैठेगा।
22 An angry man stirs up strife, and a hot-tempered man commits many sins. क्रोधी मनुष्य झगड़ा उत्पन्‍न करता है, और अत्यंत क्रोध करनेवाला अपराध पर अपराध करता है।
23 A man's pride brings him low, but a humble spirit gains honor. मनुष्य का अहंकार उसे नीचा दिखाएगा, परंतु विनम्र व्यक्‍ति आदर प्राप्‍त करेगा।
24 An accomplice of a thief is his own enemy; he hears the curse but says nothing. जो चोर का साथी होता है वह अपने जीवन से बैर रखता है; वह शपथ खाकर भी भेद नहीं खोलता।
25 Fear of man lays a snare, but whoever trusts in our Father is kept safe. जो मनुष्य का भय मानता है वह अपने लिए जाल बिछाता है, परंतु जो यहोवा पर भरोसा रखता है, वह सुरक्षित रहता है।
26 Many seek a ruler's favor, but justice for a person comes from our Father. शासक की कृपा तो कई लोग पाना चाहते हैं, परंतु मनुष्य को न्याय यहोवा ही से मिलता है।
27 An unjust man is detestable to the righteous, and an upright person is detestable to the wicked. धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं, और दुष्‍ट जन खरी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]