Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 30 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The words of Agur son of Jakeh—the oracle. The man declares: I am weary, O my Father; I am weary, O my Father, and worn out. याके के पुत्र आगूर के प्रभावशाली वचन। उस पुरुष ने ईतीएल और उक्‍‍काल से यह कहा :
2 Surely I am too brutish to be a man; I do not have the understanding of a man. निश्‍चय ही मैं मनुष्यों में सब से अधिक बुद्धिहीन हूँ और मुझमें मनुष्य की सी समझ नहीं।
3 I have not learned wisdom, nor do I have knowledge of the Holy One. मैंने न तो बुद्धि प्राप्‍त की है, और न ही परमपवित्र का ज्ञान मुझे मिला है।
4 Who has ascended to heaven and come down? Who has gathered the wind in the hollow of his hands? Who has wrapped the waters in a garment? Who has established all the ends of the earth? What is his name, and what is his son's name? Surely you know! कौन है जो स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया? वायु को अपनी मुट्ठी में किसने बटोर रखा है? समुद्र को वस्‍त्र में किसने बाँध लिया है? पृथ्वी की सीमाओं को किसने निर्धारित किया है? क्या तू जानता है कि उसका नाम क्या है, और उसके पुत्र का नाम क्या है?
5 Every word of our Father proves true; he is a shield to those who take refuge in him. परमेश्‍वर का एक-एक वचन ताया हुआ है; जो परमेश्‍वर की शरण लेते हैं उनके लिए वह ढाल ठहरा है।
6 Do not add to his words, or he will rebuke you and prove you a liar. तू उसके वचनों में कुछ न जोड़, कहीं ऐसा न हो कि वह तुझे डाँटे और तू झूठा ठहरे।
7 Two things I ask of you; do not withhold them from me before I die: मैंने तुझसे दो वर माँगे हैं; मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से इनकार न कर :
8 Keep falsehood and lies far from me; give me neither poverty nor riches; feed me only the bread that is my portion, धोखे और झूठ को मुझसे दूर कर दे; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना। मेरे प्रतिदिन का भोजन मुझे दिया कर।
9 for if I am full, I may deny you and say, "Who is God?" or if I am poor, I may steal and profane the name of my God. कहीं ऐसा न हो कि मेरे पास बहुत अधिक हो जाए और मैं तेरा इनकार करके कहूँ, “यहोवा कौन है?” या मैं घटी में पड़कर चोरी करूँ और अपने परमेश्‍वर के नाम पर कलंक लगाऊँ।
10 Do not slander a servant to his master, or he will curse you and you will be found guilty. किसी दास की उसके स्वामी से चुगली न करना, ऐसा न हो कि वह तुझे कोसे और तू दोषी पाया जाए।
11 There is a generation that curses its father and does not bless its mother. ऐसे लोग भी हैं जो अपने पिता को शाप देते हैं और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।
12 There is a generation clean in its own eyes yet not washed of its filth. ऐसे लोग भी हैं जो अपनी दृष्‍टि में तो शुद्ध हैं, परंतु उनका मैल धुला नहीं है।
13 There is a generation—how proud its eyes, how scornful its glances! ऐसे लोग भी हैं, देखो, उनकी आँखें घमंड से कैसी भरी रहती हैं! और उनकी भौंहें कैसी चढ़ी रहती हैं!
14 There is a generation whose teeth are swords, whose fangs are knives, to devour the poor from the earth and the needy from among mankind. ऐसे लोग भी हैं जिनके दाँत तलवार के समान और दाढ़ें छुरियों के समान हैं कि पृथ्वी पर से दीन लोगों को और मनुष्यों में से दरिद्रों को मिटा डालें।
15 The leech has two daughters: "Give" and "Give." Three things are never satisfied; four never say, "Enough": जोंक की दो बेटियाँ हैं। जैसे वे “दे! और दे!” कहती रहती हैं, वैसे ही तीन वस्तुएँ हैं जो तृप्‍त नहीं होतीं, बल्कि चार हैं जो कभी “बस” नहीं कहतीं :
16 The grave, the barren womb, the land never satisfied with water, and the fire that never says, "Enough." अधोलोक, बाँझ की कोख, भूमि जो कभी जल से तृप्‍त नहीं होती, और आग जो कभी “बस” नहीं कहती।
17 The eye that mocks a father and scorns to obey a mother—the ravens of the valley will pluck it out, and the young vultures will eat it. जो आँख अपने पिता की हँसी उड़ाती है, और माता की आज्ञा मानने को तुच्छ जानती है, उस आँख को तराई के कौए नोच नोचकर निकालेंगे, और गिद्ध के बच्‍चे खा जाएँगे।
18 Three things are too wonderful for me; four I do not understand: तीन बातें मेरी समझ से परे हैं, बल्कि चार हैं जिन्हें मैं समझ नहीं सकता :
19 the way of an eagle in the sky, the way of a serpent on a rock, the way of a ship in the heart of the sea, and the way of a man with a young woman. आकाश में उकाब की चाल, चट्टान पर सर्प की चाल, बीच समुद्र में जहाज़ की चाल, और युवती के साथ पुरुष की चाल।
20 This is the way of an adulteress: she eats and wipes her mouth and says, "I have done no wrong." व्यभिचारिणी की चाल तो यह है : वह खाकर अपना मुँह पोंछती, और कहती है, “मैंने कोई बुरा काम नहीं किया है।”
21 Under three things the earth trembles; under four it cannot bear up: तीन बातें हैं जिनसे पृथ्वी काँपती है, बल्कि चार हैं जिन्हें वह सह नहीं सकती :
22 a servant when he becomes king, and a fool when he is filled with food; दास का राजा बन जाना, मूर्ख का भरपेट भोजन करना,
23 an unloved woman when she finally marries, and a servant girl when she displaces her mistress. घृणित स्‍त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन का स्थान ले लेना।
24 Four things on earth are small, yet they are exceedingly wise: पृथ्वी पर चार जंतु ऐसे हैं जो छोटे हैं, फिर भी अति बुद्धिमान हैं :
25 the ants are a people not strong, yet they store up their food in the summer; चींटियाँ तो बलवान प्राणी नहीं हैं, पर वे ग्रीष्मकाल में अपनी भोजन-वस्तुएँ बटोरती हैं।
26 the rock badgers are a people not mighty, yet they make their homes in the cliffs; बिज्‍जू तो शक्‍तिशाली प्राणी नहीं होते, फिर भी वे अपना घर चट्टानों में बनाते हैं।
27 the locusts have no king, yet all of them advance in ranks; टिड्डियों का कोई राजा नहीं होता, फिर भी वे सब की सब दल बाँधकर चलती हैं।
28 the lizard you can catch in your hands, yet it is found in kings' palaces. छिपकली को हाथ से पकड़ा जा सकता है, फिर भी वह राजभवनों में रहती है।
29 Three things are stately in their stride; four are stately in their walk: तीन प्राणी ऐसे हैं जिनकी चाल मनोहर है, बल्कि चार हैं जो चलते हुए मनोहर लगते हैं :
30 the lion, mightiest among beasts, which turns back before nothing; सिंह जो सब पशुओं में शक्‍तिशाली है और किसी के सामने से पीछे नहीं हटता,
31 the strutting rooster, the male goat, and a king whose army is with him. अकड़कर चलता हुआ मुरगा, बकरा और अपनी सेना के आगे चलता हुआ राजा।
32 If you have been foolish, exalting yourself, or if you have schemed evil, put your hand over your mouth. यदि तूने अपनी बड़ाई करने की मूर्खता की हो, या कोई षड्यंत्र रचा हो तो अपने मुँह पर हाथ रख।
33 For pressing milk produces curds, pressing the nose produces blood, and pressing anger produces strife. जैसे दूध को मथने से मक्खन, और नाक को मरोड़ने से लहू निकलता है, वैसे ही क्रोध को भड़काने से झगड़ा उत्पन्‍न‍ होता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]