Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 31 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The words of King Lemuel—an oracle his mother taught him: लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए।
2 What, my son? What, son of my womb? What, son of my vows? हे मेरे पुत्र, मेरे ही गर्भ के पुत्र! हे मेरी मन्‍न‍तों के पुत्र! मैं तुझसे क्या कहूँ?
3 Do not give your strength to women, or your ways to those who destroy kings. अपना पौरुष स्‍त्रियों पर न लुटाना, और न अपना जीवन उन्हें देना जो राजाओं का विनाश कर देती हैं।
4 It is not for kings, Lemuel—not for kings to drink wine, or for rulers to crave strong drink. राजाओं को यह शोभा नहीं देता, हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना, और शासकों को मदिरा पीना शोभा नहीं देता;
5 For if they drink, they will forget what is decreed and pervert the rights of all the oppressed. ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ और किसी दुखियारे के अधिकार को छीन लें।
6 Give strong drink to one who is perishing, and wine to those in bitter distress. मदिरा उसे दो जो मरने पर है, और दाखमधु उसे दो जिसका मन दुःखी है।
7 Let them drink and forget their poverty, and remember their misery no more. वह पीकर अपनी दरिद्रता भूल जाए और अपने दुःख को फिर स्मरण न करे।
8 Open your mouth for the voiceless, for the rights of all who are left destitute. गूँगों के लिए अपना मुँह खोल, और सब असहाय लोगों का न्याय चुका।
9 Open your mouth, judge righteously, and defend the rights of the poor and needy. अपना मुँह खोल! सच्‍चाई से न्याय कर! और दीन-दरिद्रों के अधिकार की रक्षा कर।
10 A woman of valor—who can find her? She is far more precious than jewels. गुणी पत्‍नी कौन पा सकता है? उसका मूल्य तो रत्‍नों से भी बहुत अधिक है।
11 The heart of her husband trusts in her, and he will lack nothing of value. उसके पति के मन में उसके प्रति विश्‍वास है, और उसे किसी उत्तम वस्तु की घटी नहीं होगी।
12 She does him good and not harm, all the days of her life. वह स्‍त्री अपने जीवन भर उससे बुरा नहीं, बल्कि भला ही व्यवहार करती है।
13 She seeks out wool and flax, and works with willing hands. वह ऊन और सन ढूँढ़ती है, और प्रसन्‍न‍तापूर्वक अपने हाथों से काम करती है।
14 She is like the merchant ships, bringing her food from afar. वह व्यापारी जहाज़ों के समान अपनी भोजन-वस्तुएँ दूर-दूर से लाती है।
15 She rises while it is still night, provides food for her household, and portions for her servant girls. पौ फटने से पहले ही वह जागकर अपने घर के लोगों को भोजन खिलाती है और अपनी दासियों को काम बाँटती है।
16 She considers a field and buys it; from the fruit of her hands she plants a vineyard. वह सोच विचार करके किसी खेत को खरीद लेती है; वह अपनी कमाई से दाख की बारी लगाती है।
17 She wraps herself in strength and makes her arms strong. वह काम करने के लिए अपनी कमर कसती है, और अपनी बाँहों को दृढ़ बनाती है।
18 She perceives that her trading is profitable; her lamp does not go out at night. वह अपने व्यापार से होने वाले लाभ को भाँप लेती है, और देर रात तक उसका दीपक जलता रहता है।
19 She puts her hands to the spinning staff, and her hands grasp the spindle. वह तकली चलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाती है; और उसके हाथ चरखे को पकड़े रहते हैं।
20 She opens her hand to the poor and reaches out her hands to the needy. वह दीन लोगों के लिए अपने हाथ खोल देती है, और दरिद्र की सहायता के लिए अपने हाथ बढ़ाती है।
21 She has no fear for her household when it snows, for all her household are clothed in scarlet. वह अपने घराने के लिए हिमपात से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग पर्याप्‍त ऊनी वस्‍त्र पहनते हैं।
22 She makes coverings for herself; her clothing is fine linen and purple. वह स्वयं चादरें बनाती है। उसके वस्‍त्र मलमल के और बैंजनी रंग के होते हैं।
23 Her husband is known in the gates, when he sits among the elders of the land. जब उसका पति नगर के फाटक पर देश के प्रधानों के साथ बैठता है, तो वह सम्मान पाता है।
24 She makes linen garments and sells them, and supplies sashes to the merchants. वह सन के वस्‍त्र बनाकर बेचती है, और व्यापारियों तक कमरबंद पहुँचाती है।
25 Strength and dignity are her clothing, and she laughs at the days to come. वह बल और सम्मान से सुसज्‍जित है, और हँसकर आने वाले दिन का सामना करती है।
26 She opens her mouth with wisdom, and faithful instruction is on her tongue. उसके मुँह से बुद्धि की बात निकलती है, और उसकी जीभ पर कृपा की शिक्षा रहती है।
27 She watches over the ways of her household and does not eat the bread of idleness. वह अपनी गृहस्थी की सब बातों पर ध्यान देती है, और परिश्रम किए बिना रोटी नहीं खाती।
28 Her children rise up and call her blessed; her husband also, and he praises her: उसके बच्‍चे उठकर उसे धन्य कहते हैं। उसका पति भी यह कहकर उसकी प्रशंसा करता है :
29 "Many daughters have done valiantly, but you surpass them all." “बहुत सी स्‍त्रियाँ भले कार्य करती हैं, पर तू उन सब से श्रेष्‍‍ठ है।”
30 Charm is deceptive and beauty is fleeting, but a woman who reveres our Father—she will be praised. आकर्षण तो झूठा और सुंदरता व्यर्थ है, परंतु जो स्‍त्री यहोवा का भय मानती है, उसी की प्रशंसा होगी।
31 Give her the fruit of her hands, and let her works praise her in the gates. उसके परिश्रम का फल उसे दो, और सब स्थानों में उसके कार्यों से उसकी प्रशंसा हो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]