Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The words of the Teacher, son of David, king in Jerusalem. यरूशलेम के राजा और दाऊद के पुत्र, उपदेशक के वचन।
2 "Utterly fleeting," says the Teacher, "utterly fleeting! Everything is fleeting." उपदेशक कहता है, “व्यर्थ ही व्यर्थ, व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है!”
3 What does a person gain from all the labor at which they toil under the sun? मनुष्य को अपने सारे परिश्रम से जो वह सूर्य के नीचे करता है, क्या लाभ होता है?
4 A generation goes, and a generation comes, but the earth remains forever. एक पीढ़ी जाती है, और दूसरी पीढ़ी आती है, परंतु पृथ्वी सर्वदा बनी रहती है।
5 The sun rises and the sun sets, and hurries back to the place where it rises. सूर्य उदय होता और अस्त होता है, और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर जाता है, जहाँ से वह फिर उदय होता है।
6 The wind blows to the south and turns to the north; round and round it goes, ever returning on its circuits. वायु दक्षिण की ओर बहती है, और उत्तर की ओर घूम जाती है; वह घूमती हुई आगे बढ़ती है, और फिर अपने चक्र में लौट आती है।
7 All the streams run to the sea, yet the sea is never full; the streams return to their source and flow again. सब नदियाँ समुद्र में जा मिलती हैं, फिर भी समुद्र नहीं भरता। जिस स्थान से नदियाँ निकलती हैं, उसी स्थान को वे फिर लौट जाती हैं।
8 All things are wearisome, more than anyone can express; the eye is not satisfied with seeing, nor the ear filled with hearing. सब बातें थकानेवाली हैं; मनुष्य इसका वर्णन नहीं कर सकता। न तो आँखें कभी देखने से और न कान कभी सुनने से तृप्‍त होते हैं।
9 What has been is what will be, and what has been done is what will be done; there is nothing new under the sun. जो पहले हो चुका है वह फिर होगा, और जो बन चुका है वह फिर बनाया जाएगा; और ऐसा कुछ भी नहीं जो सूर्य के नीचे नया हो।
10 Is there anything anyone can point to and say, "Look, this is new"? It was already here, in the ages before us. क्या कुछ ऐसा है जिसके विषय कोई कह सके, “देखो, यह नया है?” ऐसा तो हमसे पहले प्राचीन युगों में भी था।
11 There is no remembrance of those who came before, and even those yet to come will not be remembered by those who follow them. पूर्व-काल के लोगों को कोई स्मरण नहीं रखता; और न ही आनेवाले लोगों को वे स्मरण रखेंगे जो उनके बाद आएँगे।
12 I, the Teacher, was king over Israel in Jerusalem. मैं, जो उपदेशक हूँ, यरूशलेम में इस्राएल का राजा था।
13 I gave my heart to seek and explore by wisdom all that is done under heaven—a miserable task God has given mankind to struggle with. मैंने अपना मन लगाया कि जो कुछ आकाश के नीचे किया जाता है, उसकी खोज और छान-बीन बुद्धि से करूँ। यह दुखदाई कार्य है जिसे परमेश्‍वर ने मनुष्यों के लिए ठहराया है कि वे इसमें लगे रहें।
14 I saw all the deeds done under the sun, and look—it is all fleeting, a chasing after wind. मैंने उन सब कार्यों को देखा जो सूर्य के नीचे किए जाते हैं; देखो, वे सब व्यर्थ और वायु को पकड़ने के समान हैं।
15 What is crooked cannot be made straight, and what is lacking cannot be counted. जो टेढ़ा है, वह सीधा नहीं किया जा सकता; और जो है ही नहीं, उसकी गिनती नहीं हो सकती।
16 I told myself, "Look, I have grown great and gained more wisdom than all who ruled Jerusalem before me; my heart has seen much wisdom and knowledge." मैंने अपने मन में कहा, “देख, मैंने उन सब से अधिक बुद्धि प्राप्‍त की है जिन्होंने मुझसे पहले यरूशलेम पर शासन किया। मैंने बहुत बुद्धि और ज्ञान का अनुभव किया है।”
17 I set my mind to know wisdom, and madness and foolishness; I learned this too is a chasing after the wind. मैंने अपना मन लगाया कि बुद्धि को समझूँ, और पागलपन तथा मूर्खता को भी जान लूँ। मैं समझ गया कि यह भी वायु को पकड़ने के समान है।
18 For with much wisdom comes much grief, and the more knowledge, the more sorrow. क्योंकि बहुत बुद्धि के साथ बहुत कष्‍ट भी आता है, और ज्ञान बढ़ने से दुःख भी बढ़ता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]