Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Hosea 12 OHCV

Side by side with the Father's Heart Bible™

1एफ्राईम हवा को अपना भोजन बनाता है;वह सारा दिन पूर्वी वायु का पीछा करता हैऔर अपने झूठ और हिंसा को बढ़ाता रहता है.वह अश्शूर देश से संधि करता हैऔर मिस्र देश को जैतून का तेल भेजता है.

2यहूदिया के विरुद्ध भी याहवेह का आरोप है;वह याकोब को उसके चालचलन के अनुसार दंड देंगेऔर उसके कार्यों के अनुरूप उसको बदला देंगे.

3जब याकोब ने अपने मां के कोख से ही अपने भाई की एड़ी जकड़ ली थी;एक मनुष्य के रूप में उसने परमेश्वर से संघर्ष किया.

4उसने स्वर्गदूत से संघर्ष किया और उस पर प्रबल हुआ;वह रोया और उससे कृपादृष्टि के लिये विनती की.बेथेल में वह परमेश्वर से मिलाऔर वहां उसने उनसे बातें की—

5याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर,याहवेह उनका नाम है!

6पर अवश्य है कि तुम अपने परमेश्वर के पास लौटो;प्रेम और न्याय के काम में बने रहो,और हमेशा अपने परमेश्वर पर निर्भर रहो.

7व्यापारी गलत नाप का उपयोग करता हैऔर छल करना उसको अच्छा लगता है,

8एफ्राईम घमंड करता है,“मैं बहुत धनवान हूं; मैं धनी हो गया हूं.मेरी सारी संपत्ति सहित वे मुझमेंकोई अपराध या पाप नहीं पाएंगे.”

9“जब से तुम मिस्र देश से निकलकर आये,मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं;मैं फिर तुम्हें तंबुओं में निवास कराऊंगा,जैसे कि तुम्हारे ठहराए त्योहार के दिनों में हुआ करता था.

10मैंने भविष्यवक्ताओं से बात किया,उन्हें कई दर्शन दिखायेऔर उनके माध्यम से अनेक दृष्टांत बताये.”

11क्या गिलआद दुष्ट है?इसके लोग बेकार हैं!क्या वे गिलगाल में बैलों का बलिदान करते हैं?उनकी वेदियां जोते गये खेत मेंपत्थरों के ढेर के समान होंगी.

12याकोब तो अराम देश को भाग गया;इस्राएल ने एक पत्नी पाने के लिये सेवा की,और उसका दाम चुकाने के लिये उसने भेड़ें चराई.

13याहवेह ने मिस्र से इस्राएल को निकालने के लिये एक भविष्यवक्ता का उपयोग किया,एक भविष्यवक्ता के द्वारा उसने उसका ध्यान रखा.

14पर एफ्राईम ने याहवेह के क्रोध को बहुत भड़काया है;उसका प्रभु उसके द्वारा किए गये खून का दोष उसी पर रहने देगाऔर उसके अनादर के लिये उसको बदला चुकाएगा.

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]