Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 This Melchizedek, king of Salem, priest of the Most High, our Father, met Abraham returning from defeating the kings and blessed him. यह मलिकिसिदक शालेम का राजा और परमप्रधान परमेश्‍वर का याजक था। जब अब्राहम राजाओं का संहार करके लौट रहा था, तो इसी ने उससे भेंट करके उसे आशिष दी।
2 Abraham gave him a tenth of everything. His name means, first, king of righteousness, then also king of Salem—meaning king of peace. इसी को अब्राहम ने सब वस्तुओं का दशमांश भी दिया। मलिकिसिदक अपने नाम के अनुसार पहले तो धार्मिकता का राजा है, और फिर शालेम का राजा अर्थात् शांति का राजा भी है।
3 Without father, without mother, without genealogy, no beginning of days or end of life, but like the Son of our Father, he remains a priest forever. उसका न तो कोई पिता, न माता, और न ही कोई वंशावली है, उसके दिनों का न तो आरंभ है और न ही जीवन का अंत; परंतु परमेश्‍वर के पुत्र के सदृश्य ठहरकर वह सदा के लिए याजक बना रहता है।
4 Consider how great this man was: Abraham the patriarch gave him a tenth of the plunder. अब देखो कि वह कैसा महान था, जिसे कुलपति अब्राहम ने दशमांश के रूप में अपनी लूट का उत्तम भाग दिया।
5 Those descendants of Levi who become priests are commanded by the law to collect the tenth from the people—their own brothers—though they too descend from Abraham. लेवी के पुत्रों में से जो याजक पद पाते हैं, उन्हें आज्ञा मिली है कि वे लोगों, अर्थात् अपने भाइयों से व्यवस्था के अनुसार दशमांश प्राप्‍त करें, भले ही वे अब्राहम के वंशज हैं।
6 But he, though not descended from them, took a tenth from Abraham and blessed the one who held the promises. परंतु उसने, जो उनकी वंशावली में से भी नहीं था, अब्राहम से दशमांश प्राप्‍त किया और जिसे प्रतिज्ञाएँ मिली थीं, उसे आशिष दी।
7 It is beyond all dispute that the lesser is blessed by the greater. इसमें कोई संदेह नहीं कि छोटा बड़े से आशिष पाता है।
8 In one case, tithes are received by mortal men; in the other, by one testified to be alive. यहाँ तो नश्‍वर मनुष्य दशमांश लेते हैं, परंतु वहाँ वही लेता है जिसकी साक्षी दी जाती है कि वह जीवित है।
9 One might even say Levi, who receives the tenth, paid it through Abraham, अतः यह कहा जा सकता है कि स्वयं लेवी ने, जो दशमांश लेता है, अब्राहम के द्वारा दशमांश दिया।
10 for he was still in his ancestor's body when Melchizedek met Abraham. क्योंकि जिस समय मलिकिसिदक ने उसके पिता अब्राहम से भेंट की, उस समय वह अपने पिता की देह में ही था।
11 If the Levitical priesthood brought perfection—the people received the law under it—why was another priest needed, one in Melchizedek's order, not called after Aaron's order? अब यदि सिद्धता लेवीय याजक पद के द्वारा प्राप्‍त होती (क्योंकि इसी आधार पर लोगों को व्यवस्था प्राप्‍त हुई थी), तो फिर किसी दूसरे याजक के खड़े होने की क्या आवश्यकता थी जो हारून की रीति के अनुसार न होकर मलिकिसिदक की रीति के अनुसार हो?
12 For when the priesthood changes, the law must change as well. जब याजक पद बदला जाता है, तो व्यवस्था का भी बदला जाना आवश्यक है।
13 For he of whom these things are said belonged to another tribe, from which no one has ever served at the altar. क्योंकि जिसके विषय में ये बातें कही जाती हैं, वह किसी अन्य गोत्र का है, जिसमें से किसी ने भी वेदी की सेवा नहीं की।
14 Clearly our Lord descended from Judah; Moses said nothing about priests from that tribe. यह स्पष्‍ट है कि हमारा प्रभु यहूदा के गोत्र में से आया है, और उस गोत्र के विषय में मूसा ने याजक-संबंधी कोई बात नहीं कही।
15 And this becomes even more evident when another priest arises in the likeness of Melchizedek, यह बात तब और भी अधिक स्पष्‍ट हो जाती है, जब मलिकिसिदक के समान कोई ऐसा याजक खड़ा हो जाता है,
16 who has become a priest not by a law of physical descent but by the power of an indestructible life. जो शारीरिक आज्ञा की व्यवस्था के अनुसार नहीं बल्कि अविनाशी जीवन के सामर्थ्य के अनुसार नियुक्‍त हुआ है।
17 For it is testified about him, "You are a priest forever, in the order of Melchizedek." उसके विषय में यह साक्षी दी गई है : तू मलिकिसिदक की रीति के अनुसार सदा के लिए याजक है।
18 On the one hand, a former commandment is set aside because of its weakness and uselessness. जहाँ एक ओर पहली आज्ञा निर्बल और निष्फल होने के कारण रद्द हो गई—
19 The law perfected nothing; but a better hope is introduced, through which we draw near to our Father. क्योंकि व्यवस्था ने किसी को सिद्ध नहीं किया—वहीं दूसरी ओर एक उत्तम आशा रखी गई जिसके द्वारा हम परमेश्‍वर के निकट आते हैं।
20 This was not without an oath, for the others became priests without an oath, मसीह की नियुक्‍ति बिना शपथ के नहीं हुई। याजक तो बिना शपथ के ही नियुक्‍त होते थे,
21 but he became a priest with an oath, by the one who said to him: "Our Father has sworn and will not change his mind, 'You are a priest forever.'" परंतु वह शपथ के साथ उसके द्वारा नियुक्‍त किया गया जिसने उससे कहा : प्रभु ने शपथ खाई है और वह अपना मन न बदलेगा, “तू सदा के लिए याजक है।”
22 To that same degree, Jesus has become the guarantor of a better covenant. इस प्रकार यीशु एक उत्तम वाचा का ज़ामिन ठहरा है।
23 The former priests were many, because death prevented them from continuing in office, अब याजक पद पर रहनेवालों की संख्या तो बड़ी है, क्योंकि मृत्यु ने उन्हें रहने नहीं दिया;
24 but he holds his priesthood permanently, because he continues forever. परंतु यीशु सदा के लिए बना रहता है, इस कारण उसका याजक पद अटल है।
25 So he can fully save those who come to our Father through him, since he always lives to plead their case. अतः जो उसके द्वारा परमेश्‍वर के पास आते हैं, वह उनका सदा के लिए उद्धार करने में समर्थ है, क्योंकि वह उनकी ओर से विनती करने के लिए सर्वदा जीवित है।
26 Such a high priest suited us: holy, blameless, unstained, separated from sinners, raised above the heavens. हमारे लिए ऐसा ही महायाजक उपयुक्‍त था जो पवित्र, निर्दोष, निर्मल, पापियों से अलग, और स्वर्ग से भी ऊँचा हो।
27 Unlike those high priests, he doesn't need to offer sacrifices daily—first for his own sins, then for the people's—since he did this once for all, offering himself. उसे अन्य महायाजकों के समान प्रतिदिन पहले अपने पापों के लिए और फिर लोगों के पापों के लिए बलिदान चढ़ाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उसने अपने आपको बलिदान चढ़ाकर यह कार्य सदा के लिए एक ही बार में पूरा कर दिया है।
28 The law appoints weak men as high priests, but the oath's word, coming after the law, appoints the Son, made perfect forever. व्यवस्था तो निर्बल मनुष्यों को महायाजक नियुक्‍त करती है, परंतु शपथ का वह वचन, जो व्यवस्था के बाद आया, उस पुत्र को नियुक्‍त करता है जो सदा के लिए सिद्ध किया गया है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]