Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So let's leave basic teaching about Christ and move toward maturity, not laying again a foundation of repentance from dead works and faith toward our Father, इसलिए आओ हम मसीह संबंधी आरंभिक शिक्षा से परिपक्‍वता की ओर आगे बढ़ जाएँ, और मरे हुए कार्यों से पश्‍चात्ताप करने, और परमेश्‍वर पर विश्‍वास करने,
2 of instruction about baptisms, the laying on of hands, the resurrection of the dead, and eternal judgment. बपतिस्मों, हाथ रखने, मृतकों के पुनरुत्थान और अनंत दंड की शिक्षा की नींव फिर से न डालें।
3 And this we will do, if our Father permits. यदि परमेश्‍वर अनुमति दे तो हम ऐसा करके परिपक्‍वता की ओर बढ़ेंगे।
4 For it is impossible for those once enlightened, who tasted the heavenly gift, shared in the Holy Spirit, क्योंकि जो एक बार ज्योति प्राप्‍त कर चुके हैं, और स्वर्गीय वरदानों का स्वाद चख चुके हैं, और पवित्र आत्मा में सहभागी हो गए हैं,
5 and have tasted the goodness of our Father's word and the powers of the age to come, और परमेश्‍वर के उत्तम वचन तथा आने वाले युग के सामर्थ्य का स्वाद चख चुके हैं,
6 and, having fallen away, to renew them again to repentance, since they crucify the Son of our Father anew to their own harm, holding him up to contempt. वे यदि भटक जाएँ तो उनको फिर पश्‍चात्ताप की ओर लाना असंभव है, क्योंकि वे अपने ही लिए परमेश्‍वर के पुत्र को फिर से क्रूस पर चढ़ाते हैं और खुलेआम उसका अपमान करते हैं।
7 Land that drinks the rain often falling on it, and yields a useful crop for its farmers, receives a blessing from our Father. क्योंकि जो भूमि बार-बार होनेवाली वर्षा के पानी को पीती है और अपने जोतनेवालों के लिए उपयोगी साग-पात उपजाती है, वह परमेश्‍वर से आशिष पाती है।
8 But if it produces thorns and thistles, it's worthless, close to a curse, and ends in burning. परंतु यदि वह भूमि काँटे और ऊँटकटारे उगाए, तो वह व्यर्थ है और शापित होने पर है, तथा उसका अंत जलाया जाना है।
9 But about you, beloved, we're convinced of better things—things tied to salvation—even though we speak this way. हे प्रियो, यद्यपि हम ऐसा कह रहे हैं, फिर भी हमें तुम्हारे विषय में उद्धार से संबंधित और भी अच्छी बातों का निश्‍चय है।
10 For our Father is not unjust—he won't forget your work and the love you've shown for his name, serving our Father's people, as you still do. क्योंकि परमेश्‍वर ऐसा अन्यायी नहीं कि वह तुम्हारे कार्य और उस प्रेम को भूल जाए जो तुमने उसके नाम के लिए पवित्र लोगों की सेवा करने में दिखाया था, और जिनकी सेवा तुम अब भी कर रहे हो।
11 We want each of you to show the same diligence for full assurance of hope until the end, हम चाहते हैं कि तुममें से प्रत्येक अपनी आशा के पूर्ण निश्‍चय के लिए अंत तक ऐसा ही प्रयत्‍न करता रहे,
12 so that you don't become lazy, but imitate those who inherit the promises through faith and patience. ताकि तुम आलसी न हो जाओ, बल्कि उनका अनुकरण करनेवाले बनो जो विश्‍वास और धैर्य के द्वारा प्रतिज्ञाओं के उत्तराधिकारी हैं।
13 For when our Father promised Abraham, since he had no one greater to swear by, he swore by himself, अब्राहम से प्रतिज्ञा करते समय जब परमेश्‍वर को शपथ खाने के लिए अपने से बड़ा कोई न मिला, तो उसने अपनी ही शपथ खाई,
14 saying, "I will surely bless you and surely multiply you." और कहा : मैं निश्‍चित रूप से तुझे आशिष दूँगा और तुझे बहुत बढ़ाऊँगा।
15 And so Abraham, after waiting patiently, received the promise. इस प्रकार अब्राहम ने धीरज धरकर प्रतिज्ञा की हुई बात को प्राप्‍त किया।
16 People swear by someone greater, and the oath settles every dispute. मनुष्य तो अपने से किसी बड़े की शपथ खाते हैं, और शपथ से वह बात पक्‍की होकर उनके हर विवाद का अंत कर देती है।
17 Wanting to show the heirs of the promise even more clearly that his purpose never changes, our Father guaranteed it with an oath, इसलिए जब परमेश्‍वर ने प्रतिज्ञा के उत्तराधिकारियों पर अपने अटल उद्देश्य को और भी अधिक प्रकट करना चाहा, तो उसने शपथ का उपयोग किया,
18 so that, through two unchangeable things in which our Father cannot lie, we who fled for refuge might have strong encouragement to grasp the hope set before us. ताकि दो न बदलनेवाली बातों के द्वारा, जिनमें परमेश्‍वर का झूठा ठहरना असंभव है, हमें—जो सामने रखी हुई आशा को प्राप्‍त करने के लिए दौड़ पड़े हैं—दृढ़ प्रोत्साहन मिले।
19 This hope is an anchor for the soul, safe and firm, entering the inner place behind the curtain, यह आशा हमारे प्राण के लिए लंगर के समान स्थिर और दृढ़ है जो परदे के भीतर तक प्रवेश करती है,
20 where Jesus entered as forerunner on our behalf, becoming high priest forever in Melchizedek's order. जहाँ यीशु ने हमारे अग्रदूत के रूप में मलिकिसिदक की रीति के अनुसार सदा के लिए महायाजक बनकर प्रवेश किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]