Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The point of this: we have such a high priest, who sat down at the right hand of the throne of the Majesty in heaven. अब जो बातें हम कह रहे हैं उनमें मुख्य बात यह है कि हमारा एक ऐसा महायाजक है जो स्वर्ग में महामहिम के सिंहासन के दाहिनी ओर विराजमान है,
2 A minister of the holy places and the true tabernacle, set up by the Father, not man. और उस पवित्र स्थान और सच्‍चे तंबू का सेवक है, जिसे किसी मनुष्य ने नहीं बल्कि प्रभु ने खड़ा किया है।
3 Every high priest is appointed to offer gifts and sacrifices; so this one too must have something to offer. प्रत्येक महायाजक को भेंट और बलिदान चढ़ाने के लिए नियुक्‍त किया जाता है; इसलिए आवश्यक है कि इस महायाजक के पास भी चढ़ाने के लिए कुछ हो।
4 If he were on earth, he wouldn't even be a priest, since others offer the gifts under the law. यदि वह पृथ्वी पर होता, तो कभी याजक न होता, क्योंकि व्यवस्था के अनुसार भेंट चढ़ानेवाले तो यहाँ हैं,
5 They serve a copy and shadow of heavenly things, as Moses was warned when about to complete the tabernacle: "See," he said, "make everything according to the pattern shown you on the mountain." जो स्वर्ग की वस्तुओं के प्रतिरूप और छाया की सेवा करते हैं; जैसे मूसा को, जब वह तंबू बनाने वाला था, परमेश्‍वर से चेतावनी मिली थी : देख, तू सब कुछ उस नमूने के अनुसार बनाना जो तुझे पहाड़ पर दिखाया गया था।
6 But now Jesus has obtained a superior ministry, since the covenant he mediates is better, established on better promises. परंतु यीशु को श्रेष्‍ठ सेवा प्राप्‍त हुई है, यहाँ तक कि वह उस उत्तम वाचा का मध्यस्थ भी ठहरा, जो उत्तम प्रतिज्ञाओं पर आधारित है।
7 For if that first covenant had been faultless, there would have been no need for a second. यदि पहली वाचा निर्दोष होती तो दूसरी को ढूँढ़ने की आवश्यकता न होती।
8 For finding fault with them, he says: "Look, the days are coming, declares our Father, when I will make a new covenant with the house of Israel and with the house of Judah. परंतु परमेश्‍वर उन पर दोष लगाते हुए कहता है : प्रभु कहता है, “देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं इस्राएल के घराने और यहूदा के घराने के साथ एक नई वाचा बाँधूँगा।”
9 Not like the covenant I made with their fathers on the day I took them by the hand to lead them out of the land of Egypt. For they did not remain in my covenant, and so I disregarded them, declares our Father. फिर प्रभु कहता है, “यह उस वाचा के समान नहीं होगी, जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस दिन बाँधी थी जब मैंने उनका हाथ थामकर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था— क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे, और मैं भी उनसे विमुख हो गया।”
10 For this is the covenant I will make with the house of Israel after those days, declares our Father I will put my laws into their minds and write them on their hearts, and I will be their Father, and they will be my children. प्रभु फिर कहता है, “उन दिनों के बाद मैं इस्राएल के घराने के साथ जो वाचा बाँधूँगा, वह यह है : मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में डालूँगा और उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा; मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।
11 And no longer will each one teach his neighbor and each one his brother, saying, "Know our Father," for they will all know me, from the least of them to the greatest. तब वे अपने किसी पड़ोसी को और अपने किसी भाई को यह शिक्षा नहीं देंगे, ‘प्रभु को जान,’ क्योंकि उनमें छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे,
12 For I will be merciful toward their wrongdoing, and I will remember their sins no more." क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयालु होऊँगा, और उनके पापों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।”
13 Speaking of a new covenant, he has made the first outdated. What's outdated and aging is nearing its end. जब उसने कहा, “एक नई वाचा,” तो उसने पहली वाचा को पुरानी ठहरा दिया। अब जो पुरानी और जीर्ण हो रही है, वह लुप्‍त होने पर है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]