Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 My son, keep my words, and store up my commandments within you. हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रखे रह।
2 Keep my commandments and live; guard my teaching as the apple of your eye. मेरी आज्ञाओं का पालन कर तो तू जीवित रहेगा; मेरी शिक्षा को अपनी आँख की पुतली जानकर सुरक्षित रख।
3 Bind them on your fingers; write them on the tablet of your heart. उन्हें अपनी उँगलियों पर बाँध ले, और अपने हृदय-पटल पर लिख ले।
4 Say to wisdom, "You are my sister," and call understanding your dearest friend, बुद्धि से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुंबिनी बना।
5 to keep you from the forbidden woman, from the stranger with her smooth words. तब तू पराई स्‍त्री से बचा रहेगा, अर्थात् उस चरित्रहीन स्‍त्री से जो चिकनी-चुपड़ी बातें बोलती है।
6 For at the window of my house I looked down through my lattice, एक दिन मैंने अपने घर की खिड़की, अर्थात् झरोखे से बाहर झाँका,
7 and I saw among the naive, I noticed among the young men, a youth who lacked sense, तो मुझे सरल-हृदय लोगों के बीच एक नासमझ युवक दिखाई दिया।
8 passing through the street near her corner, taking the road to her house, वह उस गली के मोड़ तक गया जहाँ वह स्‍त्री रहती थी, फिर उसने उसके घर का मार्ग लिया।
9 in the twilight, as the day faded, in the dark of night and gloom. उस समय दिन ढल गया था, और साँझ हो गई थी, रात का अंधकार गहराता जा रहा था।
10 And there a woman comes to meet him, dressed like a prostitute, with cunning in her heart. और देखो, एक स्‍त्री उससे मिली जिसकी वेशभूषा वेश्या की सी थी; उसका हृदय धूर्तता से भरा हुआ था।
11 She is loud and defiant; her feet will not stay at home. वह अशांत और चंचल थी, उसके पैर घर में टिकते न थे।
12 Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner. वह कभी गली में, तो कभी चौक में दिखाई देती थी; वह हर मोड़ पर शिकार के लिए घात लगाती थी।
13 She grabs him and kisses him, and with a brazen face she says to him: तब उसने उस युवक को पकड़कर चूमा, और निर्लज्‍ज मुँह बना कर उससे कहा :
14 "I had peace offerings to bring; today I have paid my vows. “मुझे मेलबलियाँ चढ़ानी थीं; मैंने अपनी मन्‍नतें आज ही पूरी की हैं।
15 So I came out to meet you, to look for you eagerly, and I have found you. इसी कारण मैं तुझसे भेंट करने निकली; मैं तुझे ढूँढ़ रही थी, और तू अब मिल गया है।
16 I have spread my bed with coverings, with colored linens from Egypt. मैंने अपने पलंग पर मिस्र की रंग-बिरंगी मखमल की चादरें बिछाई हैं।
17 I have perfumed my bed with myrrh, aloes, and cinnamon. मैंने अपने बिछौने को गंधरस, अगर और दालचीनी से सुगंधित किया है।
18 Come, let us drink deep of love until morning; let us lose ourselves in love. आ, हम भोर तक प्रेम के नशे में डूबे रहें। आ, हम एक दूसरे के प्रेम का आनंद लें।
19 For my husband is not at home; he has gone on a long journey. मेरा पति घर पर नहीं है; वह लंबी यात्रा पर निकल गया है।
20 He took a bag of money with him and will not come home until the full moon." वह अपने साथ रुपयों की थैली ले गया है, और पूर्णिमा के दिन ही घर लौटेगा।”
21 With all her persuasive words she sways him; with her smooth lips she draws him in. लुभावनी बातें कह कहकर उसने उसे फँसा लिया; अपनी मीठी-मीठी बातों से उसने उसे अपने वश में कर लिया।
22 All at once he follows her, like an ox going to the slaughter, like a deer stepping into a snare, वह तुरंत उसके पीछे हो लिया, जैसे बैल कसाईखाने को, या बेड़ी पहने हुए कोई मूर्ख दंड पाने को जाता है।
23 until an arrow pierces its liver; like a bird darting into a trap, he does not know it will cost him his life. अंत में उस युवक का कलेजा तीर से बेधा जाएगा। वह ऐसे पक्षी के समान है जो वेग से जाल की ओर उड़ता है और नहीं जानता कि वह अपने प्राणों से हाथ धो बैठेगा।
24 Now then, my sons, listen to me, and pay attention to what I say. अब हे मेरे पुत्रो, मेरी सुनो, और मेरे मुँह के वचनों पर ध्यान दो।
25 Do not let your heart turn aside to her ways; do not wander into her paths. तेरा मन ऐसी स्‍त्री के मार्गों की ओर न फिरे, तू उसकी राहों में भूलकर भी न जाना।
26 For she has brought down many victims; her slain are a mighty multitude. क्योंकि उसने बहुत से लोगों को मारकर घायल किया है; उसके द्वारा घात किए हुओं की संख्या बड़ी है।
27 Her house is the road to the grave, going down to the chambers of death. उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु की कोठरी में पहुँचाता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]