Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Does not Wisdom call out, and understanding raise her voice? क्या बुद्धि नहीं पुकारती है; क्या समझ ऊँची आवाज़ से नहीं बोलती है?
2 Atop the heights along the way, where the paths meet, she takes her stand. वह ऊँचे स्थानों पर मार्ग के किनारे और चौकों पर खड़ी होती है;
3 Beside the gates, at the entrance to the city, at the doorways she cries aloud: वह फाटकों के पास अर्थात् नगर के प्रवेश-द्वारों पर ऊँचे स्वर से कहती है :
4 "To you, all people, I call out; my voice reaches all humanity. हे लोगो, मैं तुम्हें पुकारती हूँ, और मेरी वाणी सब मनुष्यों के लिए है।
5 You who are simple, learn prudence; you who are foolish, gain an understanding heart. हे भोले लोगो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खो, समझदार बनो।
6 Listen, for I speak of noble things, and everything I say is right. सुनो, क्योंकि मैं उत्तम बातें कहूँगी, और मेरे मुँह से सीधी बातें ही निकलेंगी;
7 My mouth utters truth, for my lips detest wickedness. मेरे मुँह से सच्‍चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्‍टता की बातों से मुझे घृणा है।
8 All the words of my mouth are righteous; none of them is twisted or crooked. मेरे मुँह की सब बातें धार्मिकता की होती हैं, उनमें से कोई टेढ़ी या कुटिल बात नहीं होती।
9 To the one who understands they are all clear, and right to those who find knowledge. समझदार के लिए वे सब सहज, और ज्ञान प्राप्‍त करनेवालों के लिए खरी हैं।
10 Take my instruction instead of silver, and knowledge rather than choice gold, चाँदी को नहीं, बल्कि मेरी शिक्षा को ग्रहण करो; सोने को नहीं, बल्कि ज्ञान को प्राप्‍त करो।
11 for wisdom is better than jewels, and nothing you desire can compare with her. क्योंकि बुद्धि रत्‍नों से भी उत्तम है, और उसकी तुलना किसी भी मनभावनी वस्तु से नहीं की जा सकती।
12 I, Wisdom, dwell with prudence, and I find knowledge and discretion. मैं बुद्धि हूँ। मैं चतुराई में वास करती हूँ, और मेरे पास ज्ञान और विवेक हैं।
13 The fear of our Father is to hate evil. Pride and arrogance, the evil way, and perverse speech I hate. यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। मैं घमंड, अहंकार और बुरी चाल से, तथा कुटिल बातों से भी बैर रखती हूँ।
14 Counsel is mine, and sound wisdom; I am understanding; strength is mine. सम्मति और खरी बुद्धि मेरी ही हैं। समझ और पराक्रम भी मेरे हैं।
15 By me kings reign, and rulers decree what is just; मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धार्मिकता से न्याय करते हैं।
16 by me princes govern, and nobles—all who rule with justice. मेरे ही द्वारा शासक शासन करते हैं, और सब उच्‍चाधिकारी धार्मिकता से न्याय करते हैं।
17 I love those who love me, and those who search for me find me. जो मुझसे प्रेम रखते हैं उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ। जो मुझे यत्‍न से ढूँढ़ते हैं, वे मुझे पाते हैं।
18 With me are riches and honor, enduring wealth and righteousness. धन और सम्मान मेरे पास हैं, बल्कि चिरस्थायी संपत्ति और धार्मिकता भी।
19 My fruit is better than gold, than the finest gold, and what I yield surpasses choice silver. मेरा फल सोने से, बल्कि कुंदन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चाँदी से अच्छी है।
20 I walk in the way of righteousness, along the paths of justice, मैं धार्मिकता के मार्ग पर, अर्थात् न्याय के पथ पर चलती हूँ,
21 giving wealth as an inheritance to those who love me, and filling their treasuries. और जो मुझसे प्रेम रखते हैं, उन्हें धन प्रदान करती हूँ तथा उनके भंडारों को भर देती हूँ।
22 Our Father brought me forth at the beginning of his way, before his works of old. यहोवा ने मुझे अपने कार्य के आरंभ में, बल्कि आदिकाल के अपने कार्यों से भी पहले उत्पन्‍न‍ किया।
23 From ages past I was established, from the beginning, before the earth began. मैं सदाकाल से, बल्कि पृथ्वी की सृष्‍टि के पहले ही से ठहराई गई हूँ।
24 When there were no deep waters I was brought forth, when there were no springs overflowing with water. जब न तो गहरे सागर थे और न जल के उमड़ते हुए सोते थे, तभी मैं उत्पन्‍न‍ हुई।
25 Before the mountains were settled, before the hills, I was brought forth, पहाड़ों और पहाड़ियों के स्थापित किए जाने से भी पहले, मुझे उत्पन्‍न‍ किया गया—
26 while he had not yet made the earth and its fields, or the first dust of the world. यहोवा ने उस समय तक न तो पृथ्वी और मैदानों को बनाया था, और न ही जगत की धूल के प्रथम कण ही बनाए थे।
27 When he set the heavens in place, I was there; when he drew a circle over the face of the deep, जब उसने आकाश को स्थिर किया, तब मैं वहाँ थी, जब उसने गहरे सागर के ऊपर आकाशमंडल को ताना,
28 when he set the skies in place above, when he established the springs of the deep, जब उसने ऊपर के आकाशमंडल को स्थिर किया, और गहरे सागर के सोते बहाए,
29 when he set for the sea its boundary so the waters would not cross their limits, when he marked out the foundations of the earth, जब उसने समुद्र की सीमा बाँधी कि जल उसकी आज्ञा का उल्लंघन न करे, जब उसने पृथ्वी की नींव डाली,
30 then I was beside him as a master craftsman, and I was his daily delight, rejoicing before him always, तब मैं एक कुशल कारीगर के समान उसके साथ थी। मैं प्रतिदिन प्रसन्‍न रहती थी, और उसके सामने सदा आनंदित रहती थी।
31 rejoicing in his whole world, and delighting in the human family. मैं उसकी बसाई हुई पृथ्वी से आनंदित थी, और मेरी प्रसन्‍नता मनुष्यों की संगति में थी।
32 And now, my children, listen to me: blessed are those who keep my ways. “इसलिए अब हे मेरे पुत्रो, मेरी सुनो; क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्गों पर चलते हैं।
33 Listen to instruction and be wise; do not ignore it. शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान बनो, उसकी उपेक्षा मत करो।
34 Blessed is the one who listens to me, watching daily at my gates, waiting beside my doorway. क्या ही धन्य है वह पुरुष जो मेरी सुनता है, और मेरे फाटकों पर प्रतिदिन दृष्‍टि लगाए रहता है, बल्कि मेरी चौखट पर प्रतीक्षा करता है।
35 For whoever finds me finds life and receives favor from our Father. क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन पाता है और उस पर यहोवा की कृपा होती है।
36 But whoever misses me harms his own soul; all who hate me love death." परंतु जो मुझे पाने से चूक जाता है, वह अपनी ही हानि करता है। मुझसे बैर रखनेवाले सब लोग मृत्यु से प्रेम रखते हैं।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]